फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   aag se 40 ghar jale

लगी आग, जलकर राख हुए मेघपुर गांव के अधिकांश घर

Tue, 19 May 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
aag se 40 ghar jale
पाली (हरदोई)। थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघपुर गांव में मंगलवार को अज्ञात कारणों से लगी आग ने कहर बरपाया। आग की चपेट में आने से 40 घर जल गए और कई मवेशियों की मौत हो गई। इस दौरान एक घर में गैस सिलिंडर भी फट गया। दोपहर साढ़े चार बजे मौके पर पहुंची दमकल के दो वाहन देर शाम आग बुझा सके। पुलिस व राजस्व के अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के बाबरपुर गांव के मजरा मेघपुर में करीब 60 घर हैं। मंगलवार दोपहर को गांव निवासी संतराम रैदास के कच्चे घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। संतराम व उसके परिजन कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। परिजन शोर मचाते हुए बाहर आ गए। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर आ गए। तेज हवा के कारण आग फैल गई और आसपास के 39 घर भी लपटों से घिर गए। ग्रामीणों ने दमकल को सूचना देने के साथ ही निजी संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश की। इस बीच रामबीर के घर में रखा गैस सिलिंडर तेज धमाके साथ फट गया। सूचना मिलने के लगभग दो घंटे बाद दमकल की दो गाड़ियां व पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के मुताबिक आग लगने से संतराम, राहुल, रामनरेश, सालिकराम, रामबीर, रामभरोसे, रामसनेही, रामसुमन, वेद, कमलेश, हरीराम, प्रमोद, प्रकाश, छोटी बिटिया व विजय समेत लगभग 40 लोगों के घर और उनमें रखा सामान पूरी तरह जल गया। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने से संतराम की चार भैंसें, तीन गाय, नौ बकरियां जलकर मर गईं। वहीं राहुल व उनके भाइयों की दो बाइकें, नन्हे भैया व विजय की भी बाइकें जल गईं। एसओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किन कारणों से आग लगी, इसकी जांच की जा रही है। पीड़ितों की हर संभव मदद का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

मौत के मुंह से दृष्टिहीन वृद्ध को बचाया
पाली। गांव में पूर्व में हुई आग लगने की घटना में दृष्टि खो चुके रामभरोसे (80) मंगलवार को आग लगने के दौरान अपने घर में फंस गए। एक साथ कई घरों में आग लगने पर गांव में भगदड़ मच गई। इस बीच कुछ लोगों ने रामभरोसे के चीखने की आवाज सुनी तो उन्हें घर में घुसकर सकुशल बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed