फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   aadhar,pone ho saath, milega bhugtaan

रदोई डाक मंडल का मेगा अभियान 28 को

Sun, 26 Apr 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
aadhar,pone ho saath, milega bhugtaan
हरदोई। लॉकडाउन के चलते अधिकांश बैंकों में लग रही लाइनों को देखते हुए भारतीय डाक विभाग की ओर डाककर्मी बैंक खाताधारकों को भुगतान दे सकेंगे। भुगतान प्राप्त कराने के लिए अपना आधार व मोबाइल साथ में जरूर रखें साथ ही मुंह पर मास्क भी लगाएं और दो गज की दूरी भी बनाए रखें।
विज्ञापन

रविवार को डाक अधीक्षक एसके जैन ने बताया कि लॉकडाउन में बीते माह 25 मार्च से आधार इनेवेल्ड पेमेंट सिस्टम( एईपीएस) के माध्यम से अब तक 30 हजार बैंक खाताधारकों को तीन करोड़ रुपये का भुगतान हरदोई डाक मंडल ने किया है। 28 अप्रैल को हरदोई के पूरे मंडल में डोर स्टेप मेगा अभियान चलाया जाएगा, ताकि अभी तक वंचित बैंक खाता धारक भी भुगतान प्राप्त कर सकें। डाक अधीक्षक ने बताया कि बैंक खाताधारक डाक कर्मी से भुगतान प्राप्त करते समय अपना आधार व मोबाइल साथ में अवश्य लाएं। भुगतान लेते समय मुंह पर मास्क लगाए रखें या कपड़ा से मुंह ढके रहें और उचित दूरी अवश्य बनाए रखें। डाककर्मी भुगतान लेने वाले बैंक खाताधारक के हाथ को सैनिटाइजर से सुरक्षित करते हैं। इसके बाद डिवाइस पर फिंगर लगवाकर भुगतान दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed