फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A young man who left Delhi to go to his village comA young man who left Delhi to go to his village committed suicide by hanging himselfitted suicide by hanging himself

Hardoi News: दिल्ली से गांव जाने को निकले युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Sun, 24 Aug 2025 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
A young man who left Delhi to go to his village comA young man who left Delhi to go to his village committed suicide by hanging himselfitted suicide by hanging himself
हरदोई। दिल्ली से गांव जाने की बात कहकर निकले युवक का शव रविवार सुबह थोककबूलपुर गांव में पेड़ के नीचे पड़ा मिला। पेड़ पर रस्सी लटक रही थी। पोस्टमार्टम में फंदा लगाकर खुदकुशी किए जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के थोक कबूलपुर निवासी पंकज कुमार (28) दिल्ली में सब्जी बेचता था। पत्नी सोनवती और दो बच्चे भी साथ में रहते थे। पंकज की पत्नी सोनवती के मुताबिक शनिवार की शाम वह गांव जाने की बात कहकर दिल्ली से निकले थे। रविवार सुबह सोनवती ने ससुराल फोन किया तो पता चला कि पंकज नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन

कुछ देर बाद थोक कबूलपुर के पास ही स्थित बलदेवपुरवा के ग्रामीणों ने पंकज का शव उसके ही खेत में आम के पेड़ के नीचे पड़ा देखा। परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। सीओ हरियावां अजीत चौहान ने बताया कि परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम में फंदा लगाकर खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed