फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A young man died in an accident; family members protested, alleging delay in filling the Panchnama.

Hardoi News: दुर्घटना में युवक की मौत, पंचनामा भरने में देरी का आरोप लगाकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

Wed, 24 Dec 2025 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
A young man died in an accident; family members protested, alleging delay in filling the Panchnama.
फोटो-21- मेडिकल कॉलेज परिसर में पुलिस चौकी के सामने धरना देते मृतक सोहित के परिजन। संवाद
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के सारीपुर तिराहे के पास पैदल जा रहे युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। मेडिकल कॉलेज में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मंगलवार रात हुई घटना के बाद बुधवार सुबह पंचनामा भरने में देरी करने का आरोप लगाकर मृतक के परिजनों ने भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। मेडिकल कॉलेज में बने पुलिस सहायता केंद्र के बाहर भी कुछ देर के लिए बैठ गए।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के शुक्लापुर निवासी सोहित (26) शुक्लापुर धर्मकांटा पर काम करते थे। चाचा राजेंद्र प्रसाद के मुताबिक, सोहित के भतीजे मोहित का ढाबा मढिया तिराहे पर है। मंगलवार रात सोहित पैदल मोहित के ढाबे पर जा रहे थे। इस दौरान हरदोई-सीतापुर मार्ग पर बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के सारीपुर तिराहे के पास किसी वाहन ने सोहित को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 11 बजे तक भी पंचनामा न भरे जाने पर परिजन आक्रोशित हो गए। मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित पुलिस सहायता केंद्र के बाहर प्रदर्शन कर जमीन पर बैठ गए। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी के जिलाध्यक्ष सोहित के मामा रामलखन पाठक आ गए। यूनियन के कार्यकर्ता और परिजनों ने पुलिस सहायता केंद्र के बाहर प्रदर्शन किया। मौके पर शहर कोतवाल संजय त्यागी पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाया। पंचनामा जल्दी भरवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए। सोहित के परिवार में पत्नी आयुषी और तीन वर्षीय एक पुत्र है। शहर कोतवाल ने बताया कि हादसा दूसरी कोतवाली क्षेत्र में हुआ है। शव का पंचनामा भरवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed