फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A young man committed suicide by hanging himself with a teenage girl due to a love affair.

Hardoi News: प्रेम प्रसंग में युवक ने किशोरी के साथ फंदा लगाकर की खुदकुशी

Tue, 05 May 2026 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by hanging himself with a teenage girl due to a love affair.
शाहाबाद। नगर के मोहल्ला गिगियानी में सरकारी ट्यूबवेल के पास लगे बकैना के पेड़ पर मंगलवार सुबह एक युवक और किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। युवक ने गमछे से जबकि किशोरी ने दुपट्टे से फंदा लगाया। मामला प्रेम प्रसंग का है। किशोरी के पिता ने सोमवार शाम ही युवक पर किशोरी को शादी के लिए बहलाकर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मृतक खानदानी रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी (16) सोमवार शाम शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वापस न पहुंचने पर परिजन ने तलाश की। इस दौरान पता चला कि किशोरी के घर के सामने रहने वाला रवि उर्फ टाइगर (26) भी घर में नहीं है। इस पर किशोरी के चाचा ने शाहाबाद कोतवाली में रवि के खिलाफ किशोरी को शादी के लिए बहलाकर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज करा दी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह गिगियानी में सरकारी ट्यूबवेल के पास पेड़ की एक ही डाल पर दोनों के शव फंदे से लटके मिले। चौकीदार शिवपाल ने इसकी जानकारी परिजन और पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ लग गई। घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण मौके पर पहुंचे। दोनों मृतकों के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मृतक एक ही खानदान के हैं और रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। परिजन ने फिलहाल कोई कार्रवाई करने की बात नहीं कही है। अगर परिजन कोई शिकायत करेंगे तो कार्रवाई की जाएगी।


इनसेट
किशोरी ने पेन से अपने कुर्ते पर युवक के साथ लिखा था नाम
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। जरूरी नमूने जुटाए। इस दौरान पता चला कि किशोरी ने अपने कुर्ते पर रवि का नाम लिखा था। रवि के नाम के साथ उसने अपना नाम भी लिखा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव भी एक-दूसरे से गले मिलते हुए फंदे पर लटक रहे थे।



इनसेट
कई बार नाराजगी जता चुके थे परिजन
विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि किशोरी और रवि के प्रेम प्रसंग की जानकारी दोनों के परिजन को थी। दोनों के परिजन इस पर आपत्ति जताते थे। कई बार परिजन दोनों से नाराजगी जता चुके थे और आपस में दूरी बना लेने की नसीहत भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed