{"_id":"679130f2fc1d2eeef30adb63","slug":"a-woman-fell-on-the-road-headlong-after-being-hit-by-an-e-rickshaw-and-died-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-125780-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ई-रिक्शा की टक्कर से सिर के बल सड़क पर गिरी महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ई-रिक्शा की टक्कर से सिर के बल सड़क पर गिरी महिला, मौत
Wed, 22 Jan 2025 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
नुसरत।
- फोटो : नुसरत।
फोटो-10-नुसरत। स्रोत परिजन
- फुफेरी बहन के अंतिम संस्कार से बाइक से लौट रही थी
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहंदर। फुफेरी बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होकर पुत्र के साथ वापस आ रही महिला की दुर्घटना में मौत हो गई। घटना का पता चलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
संडीला कोतवाली क्षेत्र के कुरना टिमरुख गांव निवासी नईम की पत्नी नुसरत (55) की फुफेरी बहन उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के गौरा गांव में रहती थीं। फुफेरी बहन का मंगलवार को निधन हो गया था। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए नुसरत अपने पुत्र शाहरुख के साथ मंगलवार शाम गौरा गई थी।
देर रात वापस घर आते समय कासिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांगरमऊ मार्ग पर अलीपुर गांव के सामने ई-रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके कारण बाइक पर पीछे बैठी नुसरत उछलकर सिर के बल सड़क पर गिर गई। राहगीरों की मदद से उन्हें बेहंदर सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
यहां प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतका के परिवार में पति नईम और सात बच्चे हैं। थानाध्यक्ष आदित्य कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।