{"_id":"693704d95defb01b620972f1","slug":"a-truck-hits-a-couple-riding-a-bicycle-the-husband-dies-hardoi-news-c-213-1-hra1006-141515-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: साइकिल सवार दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: साइकिल सवार दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, पति की मौत
विज्ञापन
फोटो-7-जैजैराम। फाइल फोटो
हरियावां। पत्नी के साथ साइकिल से थाने जा रहे किसान को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी मामूली रूप से घायल हुई। घटना हरदोई-पिहानी मार्ग पर गदाईपुर के पास सोमवार दोपहर हुई। पुलिस ने ट्रक चालक समेत पकड़ लिया है।
थाना क्षेत्र के बेला कपूरपुर निवासी जैजैराम (60) खेती करते थे। भतीजे विमलेश पाल के मुताबिक, जैजैराम का गांव निवासी दो लोगों से भूमि विवाद चल रहा है। उक्त दोनों लोगों ने जैजैराम के खेत की मेड़ बीती दो दिसंबर को तोड़ दी थी। इसकी शिकायत जैजैराम ने थाने में की थी। पुलिस मौके पर तो गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इस कारण जैजैराम पत्नी जयदेवी (56) के साथ साइकिल से सोमवार दोपहर थाने जा रहे थे। पिहानी-हरदोई मार्ग पर गदाईपुर के पास गन्ना लदे ट्रक ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें जैजैराम को गंभीर चोटें आईं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जय देवी को मामूली चोटें आईं। उनका इलाज सीएचसी में किया गया। परिवार में पत्नी और तीन पुत्र हैं। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को हिरासत में लिया है।