{"_id":"6a0b54bfe639eb65f209b70e","slug":"a-trolley-full-of-devotees-went-out-of-control-and-overturned-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-149985-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकली शोभायात्रा में शामिल एक ट्रैक्टर ट्रॉली सोमवार शाम अनियंत्रित होकर पलट गई। कटरा-उन्नाव मार्ग पर इकनौरा के पास हुई घटना में ट्रॉली सवार 15 लोग घायल हो गए। ट्रॉली में कुल 30 लोग सवार थे। घायलों में से छह की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला।
रामपुर मजरा बरनई चतरखा निवासी राजेंद्र ने ग्रामीणों के सहयोग से गांव में ही शिव मंदिर का निर्माण कराया है। सोमवार को मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम था। प्राण प्रतिष्ठा से पहले शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे ट्रैक्टर ट्रॉली से गए थे।
कटरा उन्नाव मार्ग पर इकनौरा गांव के पास शोभायात्रा से वापस आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में रामपुर निवासी प्रियांशी (10), प्रियंका (15), 14 वर्षीय नैंसी, रामप्यारी (60), छह वर्षीय योगेश, 32 वर्षीय सुदामा, गौरव (10), 15 वर्षीय मुस्कान, 18 वर्षीय संध्या, 15 वर्षीय शिवानी, 16 वर्षीय वर्षा, प्रेमवती (58), ओमवती (60), रामदेवी (55) और कामिनी (10) घायल हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया। प्रियांशी, राम प्यारी, सुदामा, गौरव, वर्षा और प्रेमवती को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कोतवाल संदीप शुक्ला ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिस के कब्जे में है। चालक मौके से भाग गया।