फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A thief who stole from an employment officer's house was injured by a police bullet in an encounter.

Hardoi News: रोजगार सेवक के घर चोरी करने वाला मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल

Sat, 01 Nov 2025 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
A thief who stole from an employment officer's house was injured by a police bullet in an encounter.
फोटो-01- पुलिस मुठभेड़ में घायल कमरुल को पकड़ कर ले जाते पुलिसकर्मी। स्रोत: पुलिस विभाग
सांडी। रोजगार सेवक के बंद मकान में बीती 24 अक्तूबर को हुई चोरी की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। घटना में शामिल रहा एक शातिर मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से भी घायल हुआ है। एक सिपाही भी चोटिल हुआ है। शातिर के पास से 9200 रुपये और चोरी के कुछ जेवर बरामद हुए हैं। अभी उसके एक साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से अरवल थाना क्षेत्र के श्रीमऊ निवासी संजय राजपूत रोजगार सेवक हैं। उनका मकान सांडी के मोहल्ला नवाबगंज में है। बीती 23 अक्तूबर को वह अपनी पत्नी पूजा सिंह के साथ भाई दूज पर ससुराल गए थे। 24 अक्तूबर को वापस आने पर मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा मिला था। अंदर जाने पर सामान बिखरा था। संजय ने दावा किया था कि चोर घर से दस लाख रुपये कीमत के जेवर और 45 हजार रुपये चोरी कर ले गए। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस ने कई टीमे बनाई थीं।
विज्ञापन

सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से कुछ अहम सुराग मिले थे। इसी आधार पर दो चोरों की तलाश की जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिली थी कि घटना में शामिल रहा बिलग्राम के काजीपुरा निवासी कमरूल बघौली रोड पर एक ईंट भट्ठे के पास कहीं जाने के लिए खड़ा है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर कमरूल भागने लगा और इसी दौरान पुलिस पर फायर भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाबी फायरिंग में कमरूल के दायें पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। इस दौरान सांडी थाने में तैनात सिपाही विनय सिंह भी घायल हो गया। दोनों को सीएचसी सांडी ले जाया गया। यहां विनय को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि कमरूल को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। सीओ ने बताया कि कमरूल के पास से एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा, 9200 रुपये और चोरी के जेवर मिले हैं।


शातिर कमरूल पर दर्ज हैं 21 मामले
सांडी के प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि कमरूल बेहद शातिर है। उसके खिलाफ सांडी थाने में 10 मामले दर्ज हैं। इनमें गैंगस्टर एक्ट, आयुध अधिनियम, चोरी, मारपीट आदि के मामले शामिल हैं। बिलग्राम, कोतवाली में भी तीन मामले दर्ज हैं। यह मामले गैंगस्टर एक्ट और चोरी के हैं। इसी तरह शाहाबाद कोतवाली में पांच, माधौगंज मल्लावां और पाली में एक-एक मामला दर्ज है।



25 सीसीटीवी खंगालने से मिले थे अहम सुराग
सांडी के प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि घटना का खुलासा करने में सीसीटीवी मददगार साबित हुए। संजय राजपूत के मकान के सामने की ओर स्थित एक मकान में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। इस कैमरे में दो शातिर संजय के घर से निकलते दिखाई दिए थे। इसके बाद आगे के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए और इनसे अहम जानकारियां मिलीं। अभी इस मामले में एक और शख्स की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

फोटो-01- पुलिस मुठभेड़ में घायल कमरुल को पकड़ कर ले जाते पुलिसकर्मी। स्रोत: पुलिस विभाग

फोटो-01- पुलिस मुठभेड़ में घायल कमरुल को पकड़ कर ले जाते पुलिसकर्मी। स्रोत: पुलिस विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed