फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A teenager who went to urinate was filmed and raped after being threatened.

Hardoi News: लघुशंका करने गई किशोरी का वीडियो बनाया, धमकाकर दुष्कर्म

Sat, 21 Mar 2026 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
A teenager who went to urinate was filmed and raped after being threatened.
हरदोई। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में लघुशंका के लिए गई किशोरी का वीडियो गेहूं के खेत में छिपे युवक ने बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता की शिकायत पर एक शख्स को नामजद करते हुए एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दर्ज कराई गई प्राथमिकी में एक गांव निवासी शख्स ने बताया कि उसकी बेटी (17) 13 मार्च को घास काटने खेत गई थी। इस दौरान गांव निवासी राम सागर ने अपने एक साथी को बेटी के पीछे भेज दिया। बेटी खेत में लघुशंका करने लगी तो उसका वीडियो बना लिया। आरोप है कि राम सागर ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म किया। आरोपी ने किशोरी को धमकाते हुए किसी को भी घटना के बारे में न बताने के लिए कहा। बाद में किसी तरह वीडियो किशोरी के पिता तक पहुंच गया। इस पर उसने पुलिस में शिकायत की। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि राम सागर और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed