{"_id":"6813a9fe694cb19b6d0246d7","slug":"a-teenager-who-scored-80-marks-in-class-10th-committed-suicide-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-130608-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दसवीं में 80 फीसदी अंक पाने वाले किशोर ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दसवीं में 80 फीसदी अंक पाने वाले किशोर ने की खुदकुशी
Thu, 01 May 2025 10:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 01 May 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : रोते-बिलखते परिजन
फोटो-46-बेटे की मौत पर बिलखती मां किरन देवी। संवाद
- शहर के रामनगरिया की घटना, पिकअप चलाते हैं पिता
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगरिया में संदिग्ध हालात में छात्र ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। 25 अप्रैल को जारी हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद के बोर्ड परीक्षा परिणाम में उसे हाईस्कूल में 80 फीसदी अंक हासिल हुए थे।
रामनगरिया निवासी गोपी यादव पिकअप चलाते हैं। उनका इकलौता पुत्र अजीत यादव (17) पढ़ाई लिखाई में होनहार था। गोपी के मुताबिक बुधवार रात वह अपने मकान के बरामदे में लेटा था। पास ही चारपाई पर अजीत भी लेटा था। रात में एक बजे गोपी जागा था और तब अजीत अपने बिस्तर पर ही था। बृहस्पतिवार सुबह मां किरन देवी जागी ताे अजीत बिस्तर पर नहीं था। कमरे में देखने गई तो वहां अजीत का शव रस्सी के फंदे से लटकता मिला। शव देखकर वह बदहवास हो गई। घटना का पता चलते ही मौके पर भीड़ लग गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटना को लेकर पूछताछ की। मृतक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि घटना की वजह को लेकर परिजन चुप्पी साधे हैं। एक दो दिन बाद परिजनों से पूछताछ की जाएगी। कुछ ऐसी जानकारियां मिली हैं जिन पर पूछताछ करना जरूरी है। हालांकि मामला खुदकुशी का ही है।
इनसेट
कुछ भी था...बताना चाहिए था
पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। बिलखते हुए परिजनों ने कुछ ऐसी बातें कहीं जिनसे घटना की वजह की तरफ इशारा जा रहा है। दादी रामदेवी का कहना था कि कुछ भी था, बताना चाहिए था। जैसा चाहता वैसा करा देते। इस सबके बीच किशोर की परिचित एक किशोरी के कुछ दिन पहले खुदकुशी करने की बात भी चर्चा में है, लेकिन परिजनों ने ऐसी किसी बात से इनकार किया है।