फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A student going home from coaching was hit by a tractor, she died.

Hardoi News: कोचिंग से घर जा रही छात्रा को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत

Thu, 04 Jul 2024 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
A student going home from coaching was hit by a tractor, she died.
हरदोई। ट्यूशन पढ़कर साइकिल से घर जा रही हाईस्कूल की छात्रा को देहात कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

मूलरूप से देवरिया निवासी दिग्विजय नारायण मिश्रा हरियावां चीनी मिल में नौकरी करते हैं। देहात कोतवाली क्षेत्र में पंडितपुरवा में परिवार समेत रहते हैं। उनकी पुत्री साक्षी मिश्रा (14) हाईस्कूल की छात्रा थी। बृहस्पतिवार को दोपहर में वह कोचिंग पढ़ने साइकिल से गई थी। लगभग तीन बजे वापस घर जा रही थी।
विज्ञापन

हरदोई-पिहानी मार्ग पर गैस एजेंसी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल साक्षी को जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका दो भाई बहन में बड़ी थी। देहात कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस के कब्जे में है। चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed