{"_id":"69de7b3770ac65c945039d11","slug":"a-short-circuit-caused-a-fire-in-an-automobile-workshop-causing-damage-worth-several-lakhs-hardoi-news-c-213-1-hra1004-148023-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शॉर्ट सर्किट से ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में लगी आग, कई लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शॉर्ट सर्किट से ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में लगी आग, कई लाख का नुकसान
विज्ञापन
फोटो- 24- आग लगने से धूं धूकर जलती वर्कशॉप। स्रोत: सोशल मीडिया
हरदोई। शहर के पिहानी चुंगी के पास रिहायशी इलाके में स्थित एक ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में सोमवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में आग विकराल हो गई। ऊंची लपटों को देखकर लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पिहानी चुंगी से पहले ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में आसपास के लोगों ने पहले तो धुआँ निकलते देखा लेकिन, कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। लपटें इतनी विकराल थीं, कि देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग चपेट में आ गई। लपटों को देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी मच गई। इस बीच स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सारे प्रयास नाकाम हुए। घनी आबादी वाला क्षेत्र होने से पड़ोस के मकानों और दुकानों पर भी खतरा मंडराने लगा। करीब पौने 11 बजे आग लगने के कुछ देर बाद दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए।
कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे समय रहते बड़ा हादसा बच गया। वर्कशॉप के अंदर खड़ी गाड़ियां, कीमती मशीनरी, स्पेयर पार्ट्स और अन्य उपकरण जल गए हैं। इस हादसे में काफी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जांच करने पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना व्यक्त की। संचालक मोहसिन ने बताया कि वर्कशॉप में रिपेयरिंग का काम होता है। उपर से निकले तारों में शार्ट सर्किट से नीचे रखे कबाड़ में आग लग गई। गर्मी की वजह से आग ने जोर पकड़ लिया। इसमें करीब 20 से 25 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है।