फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A shopkeeper was dragged for 20 meters after being hit by a tractor.

Hardoi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बीस मीटर तक घिसटता चला गया दुकानदार, हो गई मौत

Wed, 24 Sep 2025 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
A shopkeeper was dragged for 20 meters after being hit by a tractor.
फोटो-12- छोटेलाल। स्रोत: परिजन
बेनीगंज। प्रतापनगर - बघौली मार्ग पर रोहापार में सड़क किनारे दुकान सजा रहे अधेड़ ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गए। 20 मीटर तक वह ट्रैक्टर के साथ घिसटते चले गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बुधवार को हुई घटना के बाद चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़ भाग निकला।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के गोड़ाराव के मजरा मढि़या निवासी छोटेलाल (50) ग्रामीण बाजारों में कास्मेटिक की दुकान लगाते थे। पुत्र नमित के मुताबिक बुधवार को रोहापार गांव की बाजार होती है। इसमें दुकान लगाने के लिए छोटेलाल गए थे। प्रतापनगर बघौली मार्ग पर गांव की बाजार में सड़क किनारे वजह दुकान लगा रहे थे। इसी दौरान सीमेंट लदे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में छोटेलाल आ गए।
विज्ञापन

लगभग बीस मीटर तक वह ट्रैक्टर के साथ घिसटते चले गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी सीमा देवी, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। बघौली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर पुलिस के कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है।

फोटो-12- छोटेलाल। स्रोत: परिजन

फोटो-12- छोटेलाल। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed