फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A road will be built to the house of the intermediate topper; the District Magistrate has given approval.

Hardoi News: इंटरमीडिएट की टॉपर के घर तक बनेगी सड़क, डीएम ने दी स्वीकृति

Fri, 02 Jan 2026 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
A road will be built to the house of the intermediate topper; the District Magistrate has given approval.
हरदोई। नववर्ष के अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने शहर के समीप मोहल्ला आजाद नगर निवासी मेधावी छात्रा आराध्या पाल के घर तक पहुंचने वाली सड़क और नाली के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। यह विकास कार्य क्रिटिकल गैप्स मद से 10.14 लाख रुपये की लागत से कराए जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपी गई है।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉपटेन में स्थान बनाने वाली और वर्तमान में लखनऊ विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्रा आराध्या पाल ने जिलाधिकारी से मुलाकात के दौरान अपने घर तक आवागमन के लिए पक्की सड़क और उचित नाली न होने की समस्या बताई थी। उन्होंने दोनों निर्माण कार्य कराए जाने का अनुरोध किया था। छात्रा की जानकारी पर जिलाधिकारी ने मार्ग का सर्वे कराया, जिसमें सड़क के कच्चा होने की पुष्टि हुई। इस पर उन्होंने इंटरलॉकिंग सड़क और नाली के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की है। इन कार्यों के पूर्ण होने से छात्रा के परिवार के साथ-साथ पूरे मोहल्लावासियों को आवागमन और जल निकासी में सुविधा होगी।
विज्ञापन

मेधावी छात्रा के घर तक सड़क निर्माण के साथ ही, जिलाधिकारी अनुनय झा ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में भी विकास कार्य की स्वीकृति दी है। विद्यालय के गेट से मुख्य डामरीकृत मार्ग तक इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए 6,55,000 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस कार्य से विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को आने-जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की मेधा को बढ़ावा देने की पहल के तहत, मेधावी विद्यार्थियों के गांवों और मोहल्लों में जन उपयोगी कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा द्वारा बताई गई सड़क की समस्या पर तत्काल संज्ञान लेते हुए यह स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे न केवल छात्रा को लाभ होगा, बल्कि पूरे मोहल्ले के निवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed