फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A road will be built between Kurseli and Hadardaspur at a cost of Rs 1.5 crore, and the groundbreaking ceremony was held.

Hardoi News: डेढ़ करोड़ रुपये से कुरसेली और हदरदासपुर के बीच बनेगी सड़क, भूमि पूजन हुआ

Thu, 30 Oct 2025 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
A road will be built between Kurseli and Hadardaspur at a cost of Rs 1.5 crore, and the groundbreaking ceremony was held.
फोटो-27-भूमि पूजन कार्यक्रम में बोलतीं उच्च ​शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी। स्रोत आयोजक
हरदोई। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में कुरसेली से हरदासपुर के बीच प्रस्तावित सड़क के निर्माण को भूमि पूजन हो गया है। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने बृहस्पतिवार को कुरसेली में भूमि पूजन किया। 1900 मीटर लंबी सड़क बनाने पर 149.33 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

इसके लिए कार्यदायी संस्था लोक निर्माणविभाग के खंड एक को बनाया गया है। भूमि पूजन के बाद उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तेज रफ्तार से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के बाशिंदों की अधिकांश मांगें पूरी हो चुकी हैं। जो विकास कार्य बाकी हैं उन्हें भी लगातार प्रयास कर शासन से मंजूरी दिलाई जा रही है।
विज्ञापन

कुरसेली से हरदासपुर के बीच सड़क नए सिरे से बनेगी। यहां आवागमन में लोगों को परेशानी होती थी। स्थानीय लोगों ने मांग की थी कि इसका निर्माण कराया जाए। इसी क्रम में यह कार्य मंजूर हुआ है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। भूमि पूजन कार्यक्रम में शरद सिंह, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन राजपूत और लालाराम, देवेंद्र राजपूत, गोविंद पाठक, मनोज राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed