{"_id":"682cb2440cd5e915c30f57a5","slug":"a-report-was-filed-against-unknown-persons-in-the-conspiracy-hatched-on-the-track-hardoi-news-c-213-1-hra1004-131582-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रैक पर रची गई साजिश में अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रैक पर रची गई साजिश में अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन
हरदोई। दिल्ली-लखनऊ रेल मार्ग पर डाउन रूट पर राजधानी और काठगोदाम एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश में मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सोमवार देर रात जिला पुलिस अधीक्षक ने सूचना मिलने पर घटना की जांच की और मंगलवार को पुलिस अधीक्षक जीआरपी ने स्थलीय निरीक्षण कर मातहतों को निर्देश दिए। कछौना थाना क्षेत्र में ट्रैक मैन की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद जांच शुरू कर दी गई।
दलेलनगर से उमरताली के बीच में सोमवार की शाम को ट्रैक पर अर्थिंग पट्टी में लकड़ी का बोटा फंसाकर उठा दी गई। इसमें दिल्ली ओर से आ रही ट्रेन संख्या 20504 राजधानी एक्सप्रेस का इंजन टकरा गया। टक्कर से इंजन का सेंडर पाइप क्षतिग्रस्त हो गया था। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया था और लकड़ी को हटाकर ट्रेन आगे बढ़ा ली। पायलट ने इसकी सूचना भी दी। करीब 15 मिनट के बाद उसी स्थान से लखनऊ जा रही ट्रेन संख्या 15044 काठगोदाम एक्सप्रेस भी निकली तो पायलट ओम प्रकाश को फिर ट्रैक पर फिर वहीं स्थिति मिली। इस पर चालक ने सूचना दी और मेमो भी दिया।
जानकारी पर पहुंची आरपीएफ व जीआरपी ने लकड़ी को हटाकर ट्रेन रवाना कराई। इसके बाद आला अधिकारियों तक सूचना पहुंची। घटना से ट्रैक तो प्रभावित नहीं हुआ, लेकिन दो ट्रेनों के साथ हादसा होते बच गया। जानकारी होने पर देर रात को एसपी नीरज कुमार जादौन ने स्थलीय निरीक्षण किया और जांच करने के निर्देश दिए। इस मामले में मंगलवार को ट्रैक मैन पंकज कुमार यादव ने कछौना थाना में रेल अधिनियम के तहत धारा 150 में रेल संपत्ति को जानबूझकर नष्ट करने के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
एसी जीआरपी ने ट्रैक की गश्त व प्रधानों से जानकारी के निर्देश दिए
राजधानी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश किए जाने पर मंगलवार की दोपहर को एसपी जीआरपी रोहित मिश्रा ने मौके पर जाकर जांच की। उन्होंने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और हरदोई स्टेशन पर भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामले के खुलासे के लिए जीआरपी की दो टीम गठित की गई हैं, हरदोई पुलिस और आरपीएफ की टीम भी मामले के खुलासे में लगी हुई है। जीआरपी आरपीएफ और सिविल पुलिस की संयुक्त टीम मामले में कार्य कर रही है। सर्विलांस से मदद ली जा रही है। मामले में खुलासा किया जाएगा।