फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A report was filed against four people on the orders of the court

Hardoi News: न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 08 Aug 2025 10:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 08 Aug 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
A report was filed against four people on the orders of the court
मल्लावां। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार लोगाें के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि गांव का ही अनंतराम उस पर बुरी नीयत रखता था। 20 जून को वह अहाते में अंडा लेने गई थी। अनंतराम पहले से ही वहां बैठा था। अनंतराम ने उसे पकड़ लिया और तिरपाल की आड़ में ले जाकर छेड़छाड़ की।

शोर मचाने पर अनंतराम ने अपने परिवार के प्रदीप, संतराम और श्यामू को बुला लिया। इन लोगों ने भी महिला के साथ छेड़छाड़ की। शोर सुनकर गांव के कुछ लोग आ गए तो आरोपी भाग गए। महिला का दावा है कि उसने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इस पर उसने न्यायालय में वाद दर्ज कराया। न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष बालेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed