फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A rally being held for democracy and the right to vote

लोकतंत्र और मताधिकार के लिए आयोजित हो रही रैली : डॉ. दामोदर

Sat, 24 Oct 2026 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
A rally being held for democracy and the right to vote
फोटो-28-बैठक में बोलते केंद्रीय पर्यवेक्षक डॉ. दामोदर गुर्जर व अन्य। स्रोत मीडिया सेल
हरदोई। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को कांग्रेस की ओर से आयोजित रैली की तैयारियों को लेकर केंद्रीय पर्यवेक्षक डॉ. दामोदर गुर्जर ने शनिवार को बैठक की। नघेटा रोड स्थित कार्यालय में बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत रैली का आयोजन किया गया है। लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए रैली आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में डाॅ. दामोदर ने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान पर होने वाली रैली में हरदोई के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होेंगे। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि रैली के लिए अभी से तैयारियां पूरी कर ली जाएं। पूर्व विधायक हरीश वाजपेयी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा के साथ मैदान में उतरना होगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने पार्टी नेताओं काे भरोसा दिलाया कि हरदोई से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। बैठक और पत्रकार वार्ता में शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित, प्रदेश महासचिव सुभाष पाल, प्रदेश प्रवक्ता अंशु अवस्थी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह, महिला इकाई की सुनीता देवी और युवा इकाई के मोहन सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed