फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A month after her engagement, the girl committed suicide by hanging herself.

Hardoi News: वरीक्षा के एक माह बाद युवती ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Sun, 07 Dec 2025 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
A month after her engagement, the girl committed suicide by hanging herself.
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती का शव मकान के अंदर दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। रविवार सुबह शव देखकर परिजन बदहवास हो गए। युवती की वरीक्षा हो चुकी थी और 21 फरवरी को शादी होनी थी। चर्चा है कि युवती की नजदीकियां किसी दूसरे युवक से थीं और तय की गई शादी से वह नाखुश थी।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवती (19) शनिवार रात अपने कमरे में सोई थी। परिजन बरामदे में सो रहे थे। रविवार सुबह काफी देर तक जब युवती कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजन उसे बुलाने गए। इसी दौरान परिजनों ने उसका शव फंदे से लटका देखा। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। युवती छह भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। परिजनों के मुताबिक, युवती की शादी फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज निवासी एक युवक से तय थी। 21 फरवरी को बरात आनी थी। एक माह पहले वरीक्षा हो चुकी थी। कोतवाल वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed