{"_id":"68125f3926391c25210e05be","slug":"a-mini-stadium-will-be-built-in-terwa-dahigwan-with-a-cost-of-six-crores-hardoi-news-c-213-1-hra1001-130509-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तेरवा दहिगवां में छह करोड़ से बनेगा मिनी स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तेरवा दहिगवां में छह करोड़ से बनेगा मिनी स्टेडियम
Wed, 30 Apr 2025 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 30 Apr 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
- खेलो इंडिया खेलो में स्टेडियम स्थापना के लिए युवा कल्याण विभाग ने शुरू की प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। खेलो इंडिया खेलो को बढ़ावा दिए जाने के लिए तेरवा दहिगवां गांव में छह करोड़ से अधिक रुपये से मिनी स्टेडियम के निर्माण की आस जागी है। युवा कल्याण विभाग की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा दिया जाने के लिए मिनी स्टेडियम की स्थापना के लिए प्रस्ताव तैयार कराया गया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा दिए जाने और प्रतिभाओं को संसाधन उपलब्ध कराने के लिए खेलो इंडिया खेलो में काम कराया जा रहा है। युवा कल्याण विभाग ने खेलो इंडिया खेलो में विकास खंड कछौना के तेरवा दहिगवां गांव में मिनी स्टेडियम की स्थापना प्रस्तावित की है। मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से इस्टीमेट तैयार कराया गया है। तेरवा दहिगवां गांव में बनवाए जाने वाले मिनी स्टेडियम के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने 6,07,00,000 रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की है। जिसे युवा कल्याण विभाग निदेशालय के माध्यम से केंद्र सरकार को रुपये आवंटन के लिए भेजा है।
कोट
खेलो इंडिया खेलो में ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने के साथ ही संसाधनों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष में विकास खंड कछौना के तेरवा दहिगवां गांव में मिनी स्टेडियम प्रस्तावित किया गया है। जिसके लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अभियंताओं ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की है। युवा कल्याण विभाग के माध्यम से भारत सरकार से रुपये का आवंटन कराया जाएगा।-सौम्या गुरूरानी, सीडीओ