फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A middle-aged man raped an innocent girl who went to collect chaff to heat the fire

Hardoi News: आग तापने के लिए भूसी लेने गई मासूम से अधेड़ ने किया दुष्कर्म

Sat, 04 Jan 2025 10:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
A middle-aged man raped an innocent girl who went to collect chaff to heat the fire
हरदोई। आग तापने के लिए भूसी लेने गई 11 साल की मासूम बच्ची के साथ अधेड़ ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। लगभग 15 घंटे तक किशोरी ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। इसके बाद तबीयत बिगड़ने पर मां को जानकारी दी। परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने देर रात छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी शख्स ने बताया कि उसकी पुत्री (11) बृहस्पतिवार को दोपहर बाद कृष्णनगरिया के पास आग तापने के लिए भूसी लेने गई थी। यहां एक शख्स चारदीवारी बनाकर सब्जी आदि की खेती बटाई पर करता है। इसी परिसर में एक कमरा है, जहां भूसी रखी रहती है। बच्ची भूसी बटोर रही थी, इसी दौरान रामदीन ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

किसी को भी इसकी जानकारी न देने की धमकी दी। किशोरी चुप रही, लेकिन शुक्रवार दोपहर दो बजे उसे दर्द हुआ तो उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed