फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A little sunshine , then boom of winter

कुछ देर धूप, फिर सर्दी की बूम

Tue, 20 Jan 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 20 Jan 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
A little sunshine , then boom of winter

आठ दिनों से गुनगुनी धूप को तरस रहे लोगों की

विज्ञापन
उम्मीदें मंगलवार को भी पूरी न हो सकी। बादलों और सूरज के बीच करीब दो घंटे तक चला लुकाछिपी का खेल खत्म होने के बाद कुछ देर के लिए धूप निकली तो, पर वातावरण में मौजूद गलन धूप पर भारी पड़ी और लोगों को सर्दी से कुछ खास राहत न मिल सकी।

गलन के अहसास से कंपकंपा रहे लोग अब एक बार फिर बुधवार को लेकर उम्मीदें लगा रहे कि शायद बुधवार को मौसम के तेवर नम पड़े और धूप खिल जाए, ताकि लोगों को सर्दी से राहत मिल सके। आज तापमान का अधिकतम स्तर 16.0 एवं न्यूनतम 6.0 डिग्री रहा। ज्ञात हो कि पिछले आठ दिनों से लोग गुनगुनी धूप के लिए तरस रहे है।

धूप न निकलने के चलते दिन में भी अधिकतर समय में पारे का स्तर 6 से 10 डिग्री के आस पास चल रहा है। बादल छाए रहने एवं कोहरे के चलते वातावरण में गलन का अहसास काफी बढ़ा हुआ है। लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मंगलवार को भी देर सुबह तक कोहरा छाए रहने के बाद बादलों ने अपना असर दिखाया और सूर्यदेव बादलों की ओट में छिपे रहे। देर सुबह से देर दोपहर तक करीब दो घंटे की अवधि में बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा।

दोपहर बाद करीब 2 बजे सूरज बादलों को परास्त कर बाहर आए, पर कुछ ही देर बाद बादलों ने भी ढक लिया, जिससे लोेगों को गुनगुनी धूप नहीं मिल सकी। उधर, शाम होने से पहले ही सूरज अस्त होने के चलते वातावरण में गलन बढ़ने के साथ सर्दी और बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed