फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A home guard walking on foot died after being hit by an unknown vehicle

Hardoi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे होमगार्ड की मौत

Fri, 07 Mar 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 07 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
A home guard walking on foot died after being hit by an unknown vehicle
फोटो-39- रामनरेश। स्रोत परिजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। ड्यूटी करके पैदल घर जा रहे होमगार्ड काे बृहस्पतिवार शाम किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को सीएचसी सवायजपुर ले जाया गया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सवायजपुर निवासी रामनरेश त्रिपाठी (59) होमगार्ड थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी सवायजपुर तहसील परिसर में थी। बृहस्पतिवार शाम छह बजे ड्यूटी करके पैदल घर जा रहे थे। इस बीच पशु चिकित्सालय सवायजपुर के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जानकारी पर एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया। यहां उनकी मौत हो गई। राम नरेश के प रिवार में पत्नी शशिप्रभा व नौ बच्चे हैं। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed