फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   a friend tried to rape a student In Hardoi the girl jumped down from the second floor

UP: इज्जत बचाने को दूसरी मंजिल से कूदी छात्रा, बोली- गांव का लड़का घर ले गया; रसगुल्ला खिलाकर लूटनी चाही आबरू

Sat, 06 Jan 2024 10:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 06 Jan 2024 10:37 PM IST
सार

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी युवती बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह हरपालपुर कस्बे में एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती है। शनिवार को कोचिंग से वापस घर जाते समय बरनई निवासी एक युवक उसे कस्बे में स्थित अपने मकान में ले गया। 

विज्ञापन
a friend tried to rape a student In Hardoi the girl jumped down from the second floor
अस्पताल पहुंची पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोचिंग से घर जा रही युवती को हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक हरपालपुर कस्बे में स्थित अपने मकान पर ले गया। यहां युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। कुछ देर बाद युवती को घर में बंद कर बाहर से ताला डालकर चला गया। इस बीच युवती ने मकान की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे पहले सीएचसी और फिर जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी युवती बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह हरपालपुर कस्बे में एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती है। शनिवार को कोचिंग से वापस घर जाते समय बरनई निवासी एक युवक उसे कस्बे में स्थित अपने मकान में ले गया। युवती के मुताबिक यहां उसे रसगुल्ले में नशीला पदार्थ खिला दिया गया। हलका नशा होने पर उक्त युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने शोर मचाया, तो आरोपी मकान के बाहर ताला डालकर भाग निकला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच युवती ने भी मकान की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे सीएचसी हरपालपुर भिजवाया। साथ ही परिजनों को सूचना दी। एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि परिजनों से तहरीर देने को कहा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मामले की विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

...मगर आम चर्चा तो इस बात की
पुलिस ने भले ही तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कही हो, लेकिन घटना को लेकर आम चर्चा कुछ और ही है। इन चर्चाओं के मुताबिक युवती युवक के साथ खुद ही उसके मकान पर गई थी। इसकी भनक आस पास रहने वाले लोगों को लग गई, तो उन लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा होने पर युवक मकान में ताला डालकर बाहर निकल गया। हंगामा शांत नहीं हुआ तो युवती ने वहां से निकलने के लिए दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed