{"_id":"096c20b5d4c014dcf745963f9b918bec","slug":"a-fire-burnt-household-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से गृहस्थी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से गृहस्थी जली
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 29 Apr 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में घर में आग लगने से गृहस्थी राख हो गई। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह पानी डालकर आग बुझाई।
विज्ञापन
सिविल लाइन्स पिहानी चुंगी निवासी जगदीश पुत्र रामभजन परिवार के साथ सोमवार को अपने साले राजू निवासी झबरा पुरवा की पुत्री नैना की शादी में शामिल होने गए थे।
घर पर ताला लगा था। रात में घर के ऊपर वाली मंजिल में आग लग गई। इससे कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया। आस पास के लोगाें ने आग पर काबू पाया।
घटना की सूचना पर गृहस्वामी घर पहुंचे। उनके पुत्र राम जी ने दावा किया कि लगभग एक लाख का नुकसान हुआ है। गृहस्वामी ने शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई।
विज्ञापन