{"_id":"69331e85b4b8f9ac32094087","slug":"a-fire-broke-out-due-to-a-geyser-bursting-and-the-lawyers-wife-sustained-burn-injuries-hardoi-news-c-213-1-hra1006-141363-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गैज गीजर फटने से लगी आग, अधिवक्ता की पत्नी झुलसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गैज गीजर फटने से लगी आग, अधिवक्ता की पत्नी झुलसीं
विज्ञापन
फोटो-6- महिला को एंबुलेंस की ओर ले जाते परिजन। संवाद
- शहर के सुभाष नगर का मामला, 50 फीसदी झुलसीं
संवाद न्यूज़ एजेंसी
हरदोई। शहर के सुभाष नगर में शुक्रवार सुबह गैस गीजर फटने से सिलिंडर में आग लग गई। इसमें शौचालय में बैठीं बुजुर्ग महिला झुलस गईं। महिला को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करके उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।
मोहल्ला सुभाष नगर निवासी अधिवक्ता शिव ओम प्रताप उर्फ सूरज के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह उनकी मां शकुंतला सिंह (71) नहाने के लिए बाथरूम गई थीं। बाथरूम में ही शौचालय है। दोनों के बीच में एक छोटी दीवार है। उन्होंने गीजर का बटन ऑन कर दिया और वह शौचालय में चली गईं।
गीजर फटने से सिलिंडर में आग लग गई। इसमें शकुंतला गंभीर रूप से झुलस लग गईं। आग कमरे तक पहुंच गई। जिसमें बेड का गद्दा और पर्दे जल गए। परिजन शकुंतला को मेडिकल कॉलेज लाए। यहां चिकित्सक ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उनको लखनऊ रेफर कर दिया गया। इमरजेंसी वार्ड के प्रभारी डॉ. अमित आनंद ने बताया कि महिला 50 प्रतिशत झुलस गईं हैं। यहां बर्न वार्ड की सुविधा न होने के कारण महिला को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।