{"_id":"690b859c244fe17b250097c1","slug":"a-fertilizer-seller-going-to-take-a-bath-in-garra-was-shot-with-a-pistol-due-to-a-rivalry-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-139880-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गर्रा स्नान जा रहे खाद विक्रेता को रंजिश में तमंचे से मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गर्रा स्नान जा रहे खाद विक्रेता को रंजिश में तमंचे से मारी गोली
विज्ञापन
फोटो-45-अस्पताल में भर्ती पंकज दीक्षित। संवाद
हरदोई। कार्तिक पूर्णिमा पर गर्रा नदी में स्नान के लिए जा रहे चचेरे भाइयों में से एक पर फायरिंग करदी गई। पेट में लगी गोली आर पार हो गई। पचदेवरा थाना क्षेत्र में पिपरिया पुल पर बुधवार दोपहर हुई घटना से सनसनी फैल गई। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी पुलिस कर रही है।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के वासितनगर निवासी पंकज दीक्षित (37) की बेझा चौराहा पर खाद की दुकान है। पंकज के मुताबिक, बुधवार दोपहर वह अपने चचेरे भाई अनुराग के साथ गर्रा नदी में स्नान के लिए जा रहे थे। पचदेवरा थाना क्षेत्र के पिपरिया पुल पर बाइक से उतरते ही उन पर किलकिली निवासी दो भाइयों समेत चार लोगों ने हमला कर दिया। इनमें से एक ने तमंचे से उन्हें गोली मार दी। पेट में लगी गोली आर पार हो गई। इसके बाद हमलावर भाग गए।
अनुराग बाइक से ही पंकज को लेकर शाहाबाद कोतवाली पहुंचे। यहां से पंकज को सीएचसी और फिर सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हरदोई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया। पंकज के मुताबिक करवा चौथ के दिन पंकज और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। तब से दोनों पक्षों के बीच तनातनी चल रही थी। पंकज से विवाद की वजह पूछे जाने पर उसने चुप्पी साध ली। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
तीन साल पहले तीन हजार रुपये को लेकर हुआ था मनमुटाव
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह के मुताबिक अब तक की जांच में पता चला है कि तीन साल पहले से दोनों पक्षों के बीच विवाद है। एक पक्ष ने मोबाइल खरीदने के लिए दूसरे पक्ष से तीन हजार रुपये लिए थे। इसे वापस मांगने पर दोनों पक्षों में मनमुटाव हो गया था। तब से तनातनी चल रही थी।
दस अक्तूबर को की थी शिकायत, नहीं हुई थी कार्रवाई
गोली लगने से घायल पंकज ने बताया कि नौ अक्तूबर को आरोपियों से फिर विवाद हुआ था। इसकी शिकायत उसने शाहाबाद कोतवाली में दस अक्तूबर को दर्ज कराई थी। उसे शिकायत की पावती भी मिली थी। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई तो दूर जांच तक नहीं की। पंकज का कहना कि उसी वक्त अगर जांच और कार्रवाई हो जाती तो यह घटना न होती।