फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A dispute arose after the bride's pallu was pulled during the Bhanwar ceremony

थाने पहुंचे जनाती-बराती: भांवरों के दौरान दुल्हन का पल्लू खींचने पर हुआ विवाद, दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट

Thu, 09 Jul 2026 11:52 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 09 Jul 2026 11:52 PM IST
सार

Hardoi News: प्रधान पति के हस्तक्षेप के बाद बृहस्पतिवार को रस्में पूरी हुईं। इसके बाद ही दुल्हन की विदाई हो सकी। 

विज्ञापन
A dispute arose after the bride's pallu was pulled during the Bhanwar ceremony
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात भांवर के दौरान दुल्हन का पल्लू खींचने पर विवाद हो गया। वर और वधू पक्ष के बीच मारपीट हो गई। भांवरें रोककर दोनों पक्षों को थाने जाना पड़ा। बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान पति के हस्तक्षेप से मामला सुलझा। रस्में पूरी कर दुल्हन विदा की गई।
विज्ञापन


एक गांव निवासी शख्स की बेटी की शादी सीतापुर जनपद के रामपुर कला थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। पहले से तय कार्यक्रम के मुताकिब बुधवार रात बरात आई थी। भावरों की रस्मों के दौरान देवर ने दुल्हन का पल्लू खींच दिया। इस पर दुल्हन के चाचा ने आपत्ति की। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन

इसकी शिकायत करने दोनों पक्ष अतरौली थाने पहुंचे। बृहस्पतिवार दोपहर प्रधान पति के हस्तक्षेप से मामला सुलझ गया। उपचार के लिए 4500 रुपये नगद दिला दिए गए। इसके बााद बरात विदा हुई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। इसलिए पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed