{"_id":"5c8cd7b89622fe10f54c7de54ece7df4","slug":"a-death-in-accidents-eleven-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में एक की मौत, ग्यारह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में एक की मौत, ग्यारह लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 08 Mar 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक
विज्ञापन
की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए, वहीं अरवल क्षेत्र में संदिग्ध
हालात में एक महिला की मौत हो गई, जबकि मृतका के पिता ने पति पर गला दबाकर
हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर, हरपालपुर क्षेत्र में संदिग्ध हालात में
अधेड़ की मौत हो गई।
मल्लावां क्षेत्र के शुक्लापुर निवासी रामस्वरूप का 28 वर्षीय पुत्र विमल बाइक से जा रहा था। खादी आश्रम के सामने वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। उसे पीएचसी ले जाया गया। वहीं बांगरमऊ क्षेत्र के किरमिटियापुर निवासी अजय (32) पुत्र छोटेलाल बाइक से होली मिलने जा रहे थे।
छोटे चौराहे पर अन्य बाइक से टक्कर हो गई, जिससे वह घायल हो गए। डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, सिरसैया निवासी होरीलाल (35) पुत्र रामसागर राघौपुर से होली मिलकर शाम को घर बाइक से वापस जा रहा थे।
कुतुबापुर मार्ग पर मढ़िया गांव के सामने संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक समेत खाई में जा गिरे, जिससे वह गंभीर रूप से चुटहिल हो गए। उधर, उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र के गांव बाजीपुर निवासी केशनू का पुत्र राजेश (27) बाइक से मल्लावां जा रहा था। कसबे में किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसी कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर निवासी बिक्की (35) के साथ गांव के ही रामसनेही (40) पुत्र डल्ला बाइक से होली मिलने माधौगंज जा रहे थे। एक पेट्रोल पंप के सामने वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों घायल हो गए। चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं क्षेत्र के गांव नेवाजपुर निवासी थानेदार का पुत्र लाल सिंह (30) अपने मौसेरे भाई धर्मेंद्र्र (28) पुत्र रामकुमार के साथ बाइक से शाम को घर वापस जा रहे थे। राघौपुर बेरिया मार्ग पर बाजार के सामने बाइक से उनकी टक्कर हो गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी पहुंचाया, जहां से दोनोें को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाने के दौरान लाल सिंह की मौत हो गई। इसी मार्ग पर राघौपुर निवासी जमुना प्रसाद का पुत्र सुखदासी (35) सड़क पर खड़ा था, जिसको किसी वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।
घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, संडीला क्षेत्र में स्थित नई तहसील के पास गुरुवार की देर रात मंडई निवासी मूलचंद्र बाइक से अपने गांव जा रहा थे, तभी सामने एक साइकिल सवार आ गया जिससे दोनों में टक्कर हो गई। साइकिल सवार विनोद निवासी कुरना व बाइक सवार बबलू जमीन पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
दोनों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, शाहाबाद-हरदोई मार्ग पर ग्राम ककरघटा के पास ट्रक चेचिस की टक्कर से बाइक पर बैठी महिला व उसकी बच्ची घायल हो गई, जबकि माधौगंज क्षेत्र के शेखवापुर निवासी विमल (35) पुत्र रामऔतार बाइक से जा रहे थे।
रूदामऊ के पास कार ने टक्कर मार दी, जिससे घायल हो गए। उन्हें ट्रामा सेंटर ले जाया गया है। उधर, अरवल क्षेत्र के ग्राम ककरहिया गुडवन निवासी गुड्डी (25) पत्नी अनिल का शव शुक्रवार की रात घर में पड़ा मिला। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
गुड्डी के पिता परमेश्वर दीन निवासी कटिघरा थाना हरियावां ने बताया कि उसने वर्ष 09 में पुत्री की शादी की थी। आरोप लगाया कि उसका दामाद अनिल का चरित्र ठीक नहीं है और वह पुत्री को आए दिन पीटता था। इसी के चलते उसने उसकी गला दबा हत्या कर दी।
उधर, हरपालपुर क्षेत्र में संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत हो गई। क्षेत्र के ग्राम प्रतिपालपुर निवासी रवींद्र (50) पुत्र विश्वनाथ कानपुर में एक निजी कंपनी में काम करते थे। गुुुरुवार को वह गांव आए थे। शुक्रवार की सुबह वह घर से बाजार जाने को निकले थे। जब वह वापस आया तो वह नशे में था। देर रात मौत हो गई।