फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A covered drainage system costing

Hardoi News: संडीला में पानी निकासी के लिए एक कराेड़ से बनेगा कवर्ड ड्रेनेज सिस्टम

Sun, 19 Jul 2026 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
A covered drainage system costing
हरदोई। नगर पालिका संडीला के लोगों को जलभराव की समस्या से समाधान की उम्मीद जगी है। नगरीय निकाय की तरफ से चक्कर रोड पर करीब एक करोड़ से अधिक रुपये से ड्रेनेज सिस्टम बनवाया जाएगा। साथ ही बनवाए जाने वाले आरसीसी नाले को भी कवर्ड कराया जाएगा ताकि हादसों की भी आशंका न रहे।
विज्ञापन

संडीलानगर में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव से लोगों को होने वाली दिक्कतों को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। बरसात सहित अन्य दिनों में घरों और सार्वजनिक स्थानों से निकलने वाले पानी की निकासी के लिए दो बड़ी ड्रेन बनवाई जाएंगी। जिलाधिकारी अनुनय झा की तरफ से नगरीय निकाय को मिलने वाले 15वें वित्त आयोग की मद के टाइड फंड के रुपये से काम कराने को मंजूरी दी है। कराए जाने वाले काम में बरसात के पानी की रिसाइकिलिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन

पानी की सुचारु निकासी के लिए चक्कर रोड पर झाड़ीशाह बाबा पुलिया से नत्था के बाग तक बड़ा नाला बनवाया जाएगा। इस पर करीब 65,51,105 रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं चक्कर रोड पर ही वार्ड संख्या सात में अतरौली रोड पर विमल मेडिकल स्टोर से शिवाजी हॉस्पिटल से लखनऊ फर्नीचर व संजीव हॉस्पिटल होते इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप तक बड़ी ड्रेन को बनवाया जाएगा। इस पर करीब 39,13,904 रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
संडीला बस स्टैंड पर अंडरपास के नीचे होगा सुंदरीकरण
नगर पालिका की तरफ से संडीला में बस स्टैंड के पास चौराहे के नेशनल हाईवे 731 के अंडरपास के नीचे सुंदरीकरण कराया जाएगा। इस काम के लिए डीएम अनुनय झा ने मंजूरी दे दी है। अभी इस अंडरपास के नीचे आवागमन के लिए बनाई सड़क को छोड़कर बाकी स्थान पर गंदगी पसरी रहती है। आने-जाने वाले लोगों को बदबू के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगरीय निकाय की तरफ से 15वें वित्त आयोग के अनटाइड फंड से करीब 10 लाख रुपये से काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed