फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A couple returning from a wedding was robbed at gunpoint by five criminals in a car.

Hardoi News: शादी से लौट रहे दंपती को कार सवार पांच बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटा

Wed, 25 Feb 2026 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
A couple returning from a wedding was robbed at gunpoint by five criminals in a car.
फोटो-20- फटा कान दिखाती पीड़िता उमा। संवाद
भरावन। चचेरे भतीजे की शादी में शामिल होकर जा रहे बाइक सवार दंपती को कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने लूट लिया। संडीला कोतवाली क्षेत्र में टिकरा कला के पास मंंगलवार आधीरात के बाद हुई घटना की प्राथमिकी पुलिस ने दर्ज की है। तमंचे के बल पर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। पांच में से तीन बदमाश गमछा बांधे थे जबकि दो ने मास्क लगा रखा था। 10 हजार रुपये, सोने और चांदी के जेवर व मोबाइल बदमाश लूट ले गए।
विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र के टिकरा कला निवासी सर्वेश पाल लखनऊ में एक बेकरी की दुकान पर काम करते हैं। उनके चचेरे भाई सोहनलाल अपने ननिहाल अतरौली थाना क्षेत्र के कसियापुर गांव में रहते हैं। मंगलवार को सोहनलाल के बेटे अखिलेश की शादी थी। सर्वेश ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह बाइक से टिकरा कला गया था। वहां से पत्नी उमा को साथ लेकर कसियापुर गया था। रात में एक बजे बाइक से दंपती कसियापुर से वापस टिकरा कला जा रहे थे।
विज्ञापन

ढिकुन्नी नहर से सिकरोहरी जाने वाली सड़क पर टिकरा कला के लिए मुड़ते ही एक कार ने ओवरटेक कर दंपती को रोक लिया। दावा है कि सफेद कार में सवार पांच नकाबपोशों ने तमंचा लगाकर उनसे जेवर लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर उमा के कान से सोने के कुंडल नोच लिए। इससे उमा के कान फट गए। डर कर उमा ने सोने के दो माले, 250 ग्राम वजन की चांदी की पायल, सर्वेश से 10 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। बाइक को लॉक कर चाबी अपने साथ लेकर ढिकुन्नी की ओर कार से भाग गए। गांव पहुंचकर सर्वेश ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सर्वेश के भतीजे आशीष ने यूपी 112 पर घटना की जानकारी दी। इस पर निरीक्षक इंद्रेश यादव ने घटनास्थल की जांच की। सीओ संडीला संतोष सिंह ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए टीमें गठित की गई हैंं। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
सीसीटीवी खंगाले, हाथ खाली
मंगलवार आधीरात के बाद लगभग दो बजे घटना का पता चलने पर निरीक्षक इंद्रेश यादव मौके पर जांच करने पहुंचे। जांच के दौरान ढिकुन्नी चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगे होेने की जानकारी हुई। यहां अलग-अलग स्थानों पर लगे आठ सीसीटीवी कैमरों के फुटेज पुलिस ने सुबह तक खंगाले। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक अभी तक पुलिस को फुटेज के जरिये कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ नहीं लगा है।

फोटो-20- फटा कान दिखाती पीड़िता उमा। संवाद

फोटो-20- फटा कान दिखाती पीड़िता उमा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed