{"_id":"5787d1764f1c1b7d5f13dd79","slug":"a-bus-of-the-procession-fired-killed-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों से भरी बस पलटी, एक की मौत तीन घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातियों से भरी बस पलटी, एक की मौत तीन घायल
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर। हाईवे पर इकनौरा गांव के पास गुरुवार सुबह बारातियों से भरी बस पलटने से एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी हरपालपुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
हरपालपुर थाना क्षेत्र के मलौथा गांव निवासी शोभित पुत्र सुरेंद्र पाल की बारात बुधवार को पाली थाना क्षेत्र के बेहटी गांव गई थी। गुरुवार को बारात विदा होने के बाद बाराती मिनी बस से लौट रहे थे। कटरा बिल्हौर हाईवे स्थित इकनौरा गांव के पेट्रोल पंप के पास पैदल राहगीर को बचाने के प्रयास में बस बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में सुनीत (24) पुत्र रामाधार की मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके अलावा राम सहाय (47) पुत्र सिद्धा, मदनपाल (36) पुत्र बिन्नू निवासी मलौथा और सोनपाल (40) निवासी बेहटा रामपुर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य बारातियों को मामूली चोटें आईं। लोगों ने तीनों को सीएचसी हरपालपुर पहुंचाया। हालात गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन