फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A bridge worth Rs 6.21 crore was built over the Garra drain, and Rs 24 lakh was received for the approach road.

Hardoi News: गर्रा नाले पर 6.21 करोड़ का पुल बना, एप्रोच मार्ग के लिए मिले 24 लाख

Sat, 28 Mar 2026 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
A bridge worth Rs 6.21 crore was built over the Garra drain, and Rs 24 lakh was received for the approach road.
फोटो 14: कटरी-म्योरा से नोखेपुरवा मार्ग पर बना पुल। संवाद
हरदोई। कटरी-म्योरा से नोखेपुरवा संपर्क मार्ग पर अब लोगों को आवागमन में नाव का सहारा नहीं लेना पड़ेगा और न ही गर्रा के पानी से होकर जाना होगा। 6.21 करोड़ रुपये से 18 मीटर लंबाई में पुल बनकर तैयार हो गया है। शासन ने पुल के एप्रोच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्य के लिए 24.53 लाख रुपये और दे दिए हैं। रुपये मिल जाने से पुल जल्द ही पूरी तरह से आवागमन के लिए तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन




विधानसभा क्षेत्र बिलग्राम-मल्लावां के कटरी-म्योरा से नोखेपुरवा गांव तक जाने वाले मार्ग पर गर्रा नदी पर पुल न होने से लोगों को आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता था। गर्मियों में नदी में पानी कम होने पर लोग पानी से होकर ही आवागमन कर लेते थे। संपर्क पर लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-दो ने तीन मीटर चौड़ाई वाले 18 मीटर लंबाई का पुल बनवाए जाने के लिए शासन को साल 2021 में प्रस्ताव भेजा था। शासन ने पुल बनवाए जाने के लिए 6.21 करोड़ रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति नवंबर 2021 में दे दी थी। काम कराने के लिए 5.96 करोड़ रुपये भी दे दिए थे। विभाग ने प्रक्रिया पूरी कराते हुए काम शुरू करा दिया था। पुल बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन


शासन ने लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव पर निर्माणाधीन पुल का एप्रोच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्य कराए जाने के लिए 24.53 लाख रुपये दूसरी किस्त में दे दिए हैं। इससे काम पूरा कराने में आसानी होगी। पुल इसी मार्च माह तक पूरा कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुल बन जाने से एक लाख से अधिक आबादी को होगी आसानी

कटरी-म्योरा से नोखेपुरवा मार्ग पर पुल बन जाने से पुन्नापुरवा, जरेला, बाणकरेका, म्योरा, नोखेपुरवा आदि गांवों के करीब एक लाख से अधिक लोगों को आवागमन में आसानी हो जाएगी।



गांवों को सड़क कनेक्टिविटी के साथ ही नाला-नदी पर पुल भी बनवाए जाने की शासन ने प्राथमिकता दी है ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा और सहूलियत मिल सके। कटरी-म्योरा से नोखेपुरवा मार्ग पर गर्रा नदी पर पुल बनवाया जा रहा है। शासन ने सुरक्षात्मक काम और एप्रोच मार्ग के लिए भी रुपये दे दिए हैं। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं से कहा गया है कि काम समय से पूरा कराया जाए। -अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed