फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A bridge will be built on the road leading to Beriyaghat at a cost of Rs 1.34 crore.

Hardoi News: बेरियाघाट जाने वाली सड़क पर 1.34 करोड़ रुपये से बनेगा पुल

Thu, 13 Nov 2025 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
A bridge will be built on the road leading to Beriyaghat at a cost of Rs 1.34 crore.
मल्लावां। माघ और कार्तिक पूर्णिमा मेले के लिए अब गंगा की धारा को मिट्टी डालकर रोकना नहीं पड़ेगा। शासन ने बेरियाघाट जाने वाले मार्ग पर लघु सेतु बनवाए जाने की स्वीकृति दी है। शासन ने 1.34 करोड़ रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी है। काम कराए जाने के लिए 67.12 लाख रुपये भी दे दिए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के गंगा नदी के बेरियाघाट पर लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले को राजकीय मेला का दर्जा दिया है। गंगा नदी की मुख्यधारा पर बेरियाघाट है, जबकि गंगा नदी की एक पतली धारा उससे पहले एकघरा गांव के पास से निकली है जिससे घाट पर जाने के लिए पानी को पार करना पड़ता है। माघ और कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान गंगा नदी की उस धारा को मिट्टी डालकर रोका दिया जाता है। मिट्टी डालकर ही मार्ग को बनाया जाता है।
विज्ञापन

शासन ने एकघरा गांव की गंगा नदी की धारा पर लघु सेतु बनवाए जाने की शासन ने स्वीकृति दी है। शासन ने एकघरा के पास चार-पांच गुणा के लघु सेतु बनवाए जाने के लिए 1,34,23,000 रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी है। बताया कि शासन ने लघु सेतु बनवाए जाने के लिए लोक निर्माण विभाग को पहली किस्त में 67,12,000 रुपये भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लघु सेतु बनवाए जाने की स्वीकृति दी गई है। शासनादेश और पहली किस्त के रुपये जारी होने की जानकारी है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कराते हुए काम भी शुरू करा दिया जाएगा जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में आसानी होगी। -आरके मौर्या, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed