फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A 70-year-old man was reported for attempting to harassment a child

Hardoi News: बालक से कुकर्म के प्रयास में 70 साल के बुजुर्ग पर रिपोर्ट

Fri, 08 Aug 2025 10:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 08 Aug 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
A 70-year-old man was reported for attempting to harassment a child
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में बालक के साथ कुकर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। बालक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 70 साल के शख्स पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति राजमिस्त्री हैं। उनका 12 वर्षीय पुत्र कक्षा सात का छात्र है। राजमिस्त्री ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बृहस्पतिवार की रात आठ बजे उनका पुत्र अपनी मां के कहने पर बाल में लगाने वाली डाई परचून की दुकान से लेने गया था। गांव में स्थित दुकान 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की है।
विज्ञापन

आरोप है कि बुजुर्ग व्यक्ति ने बालक को रुपये का लालच देकर दुकान के अंदर बुलाया और शटर बंद कर लिया। इस दौरान उसने बालक के साथ कुकर्म का प्रयास किया। बालक के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। शटर उठाकर बालक को बाहर निकाला गया। उसने अपने पिता को पूरी बात बताई। शुक्रवार की दोपहर में पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष शिव नारायण सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed