{"_id":"87858","slug":"Hardoi-87858-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी-बिजली की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी-बिजली की गूंज
Hardoi
Updated Sun, 29 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में बिजली पानी के मुद्दे छाए रहे। सदस्यों ने इन समस्याओं के निस्तारण की मांग की। इस पर क्षेत्रों में सदस्यों के माध्यम से 15-15 हैंडपंप लगवाने की घोषणा की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष कामिनी अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में मनरेगा, बीआरजीएफ एवं जिला पंचायत विकास योजना की समीक्षा हुई और अफसरों को जन समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए गए।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य मुकेश अग्रवाल ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने विद्युत वितरण खंड दो के अधिशासी अभियंता के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने की संस्तुति की। इस पर कार्यप्रणाली में सुधार न होने पर उक्त अधिकारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने की बात कही गई। बैठक में जिला पंचायत सदस्य शरद सिंह कुशवाहा ने विद्युत वितरण खंड प्रथम की शिकायत करते हुए कहा कि राभा उपकेंद्र की हालत पिछले काफी समय से खराब है, मगर अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिस पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने सड़कों एवं पेयजल संबंधित समस्या भी उठाई। बैठक में विधायक श्याम प्रकाश ने पेयजल समस्या को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में पांच-पांच हैंडपंप तथा बोर्ड ने 15-15 हैंडपंप सदस्यों के माध्यम से लगवाने की घोषणा की। जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रोस्टर के अनुसार करने तथा खराब हैंडपंपों को दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों को गड्ढा मुक्त कराया जाए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाए। इस मौके पर सांसद ऊषा वर्मा, विधायक बाबू खां ने भी अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। सीडीओ आनंद कुमार द्विवेदी, एएमए एसके कुसमवाल के अलावा बोर्ड के सदस्यगण आदि मौजूद थेे।