फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   तय समय में कर्ज वापसी न होने पर बैंक अफसर चिंतित

तय समय में कर्ज वापसी न होने पर बैंक अफसर चिंतित

Thu, 05 Jul 2012 12:00 PM IST
Hardoi
Hardoi Updated Thu, 05 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। जिले के बैंक अधिकारियों ने किसानों से किसान क्रेडिट कार्ड योजना में समय से पैसा जमा कर कम ब्याज दरों का लाभ उठाने की अपील की है। किसानों के समय से पैसा न जमा करने से बैंकों में चिंता के बादल छा रहे है। दरअसल किसान क्रेडिट कार्ड योजना में रबी की फसलों के निकाली गई कर्ज राशि को 30 जून तक एवं खरीफ की फसलों के लिए निकाली गई कर्ज राशि को 31 दिसंबर तक बैंक खाते में जमा करने पर ब्याज दरों में तीन प्रतिशत की छूट मिलती है। इस वर्ष 30 जून तक करीब 25 फीसदी किसानो ने ही कर्ज राशि जमा की है जिसको लेकर बैंक अधिकारी चिंतित हो गए है। उनका मानना है कि जून तक पैसा न जमा करने वाले किसानों को जहां ब्याज दरों में छूट का लाभ नहीं मिल पाएगा वहीं बैंकों को केसीसी के खातों को संभालने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ध्यान रहे कि जिले में करीब दो लाख केसीसी एकांउट है। जिसमें ज्यादातर किसान इस ओर जागरूक नहीं है। इस संबंध में जिले की प्रमुख ग्रामीण एवं सर्वाधिक शाखाओं वाली आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि किसान क्रेडिट योजना में ब्याज दरों में छूट का लाभ तभी मिलता है जब किसान द्वारा अपने किसान क्रेडिट कार्ड खाते से निकाले गए कर्ज को समय से जमा किया जाता है। उन्होंने बताया कि खरीफ की फसल के लिए खाते से निकाले गए कर्ज राशि को फसल कटने के बाद ब्याज सहित 31 दिसंबर तक जमा करने पर ही एवं रबी की फसल केलिए निकाले गए कर्ज फसल कटने के बाद ब्याज सहित 30 जून तक जमा करने पर ही लगने वाले ब्याज 7 प्रतिशत में 3 प्रतिशत की छूट मिलती है और ब्याज 4 प्रतिशत छमाही रह जाता है अन्यथा साल में एक बार निकालने एवं एक बार जमा करने पर 7 प्रतिशत एवं एक साल के अंदर न जमा करने पर ब्याज की दरें बहुत ज्यादा बढ़ने के साथ ही एकाउंट डिफाल्टर की श्रेणी में आ जाता है जिससे काफी असुविधा होती है। एलडीएम डा अनिल लवानिया ने बताया कि करीब 25 फीसदी किसानो द्वारा समय से पैसा जमा किया जाता है जो कि चिंता का विषय है। शत प्रतिशत किसानों को इस ओर जागरूक रहना चाहिए ताकि उनको ब्याज दरों में छूट का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि समय से पैसा जमा न होने से बैंकाें का चिंतित होना स्वाभाविक है क्यों कि इससे डिफाल्टरों की संख्या बढ़ने की संभावनाएं बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed