{"_id":"83576","slug":"Hardoi-83576-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में तीन की मौत
Hardoi
Updated Fri, 29 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई/पिहानी। शहर के सिनेमा चौराहा पर एक ट्रक से कुचल कर वृद्ध की मौत हो गई, जबकि हरपालपुर क्षेत्र में रोडवेज बस से कुचलकर साइकिल सवार युवक की जान चली गई। उधर, पिहानी-हरदोई मार्ग पर एक तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार बालक को कुचल दिया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
माधौगंज क्षेत्र के महुआ निवासी बालकराम (60) का एक मुकदमा चल रहा है। बालक राम अपनी मामी रजाना के साथ मुकदमे की पेशी को हरदोई आए था और दोपहर करीब दो बजे वह पैदल ही सिनेमा चौराहा की ओर जा रहे थे। चौराहे पर ही एक ट्रक ने कुचल दिया। उनके साथ मौजूद मामी बालबाल बच गईं। चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस कर्मियों ने बालकराम को जिला अस्पताल पहुंचवाया, पर उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। उधर, हरपालपुर क्षेत्र के टिकारी निवासी युवक की बुधवार की शाम रोडवेज बस से कुचलकर मौत हो गई।
टिकारी निवासी शेर सिंह (19) पुत्र जगतराम बुधवार को साइकिल से लमकन बाजार आए थे और वहां से घर लौट रहे थे। रास्ते में एक बेकाबू रोडवेज बस ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह बस की चपेट में आने से कुचल गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। उधर, गुरुवार को दिन में 11 बजे हरदोई से लखीमपुर जा रही एक तेज रफ्तार यात्री बस पिहानी कसबे में गल्लागोदाम के पास साइकिल सवार बालक आरिफ (13) पुत्र रियाजुल्ला निवासी मोहल्ला खुर्मुली के ऊपर चढ़ गई, जिससे आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच चालक भीड़ को चकमा दे भाग गया। लोग घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
विज्ञापन
यहां से नाजुक हालत होने पर डॉक्टरों ने हरदोई रेफर कर दिया। हरदोई में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गयी। मौत की खबर मिलते ही घर वालों में मातम छाया हुआ है। मृतक की मां नूरबानो ने बताया कि उसका बच्चा फर्रुखाबाद स्थित रिश्तेदारी में रहकर कक्षा 6 में पढ़ता है और गरमी की छुट्टियां बिताने घर आया था।