{"_id":"75294","slug":"Hardoi-75294-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब थाली से हरी सब्जियां भी रूठीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब थाली से हरी सब्जियां भी रूठीं
Hardoi
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। बेलगाम होती महंगाई की नजर सब्जियों पर पड़ी तो आम आदमी से हरी सब्जियां ही नहीं रूठीं, बल्कि सड़कों पर फेंका जाने वाला सदाबहार आलू भी रूठ गया है। पहली बार आलू ने महंगाई का साथ पकड़ कर पिछले बीस सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है।
शहर में पिछले 20 सालों में पहली बार देसी आलू मई माह में 14 रुपए प्रति किलो के भाव पर बिक रहा है। यही कारण है कि आम आदमी की थाली से हरी सब्जियां तो गायब हो ही रही थीं, अब आलू भी नदारद हो रहा है। हर रोज आलू की भी सब्जी भरपेट खा पाना लोगों के लिए मुश्किल भरा हो गया है। जिसके कारण लोग खासे परेशान हैं। बताते हैं कि पिछले साल आलू की मांग न होने के कारण किसानों को काफी घाटा उठाना पड़ा था और इसी लिए इस वर्ष किसानों ने कम क्षेत्रफल में आलू की पैदावार की तथा आलू के पकने के दौरान बारिश हो जाने के कारण काफी आलू खराब हो गया। इससे खपत के मुकाबले यहां आलू की उपलब्धता कम होने एवं गैर प्रदेशों की बाजार में आलू की मांग बढ़ने से यहां दाम चढ़े हुए हैं। सब्जी विक्रेता नवाब भाई तथा हातिम नवाब ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा सभी सब्जियों पर पांच से पैंतीस फीसदी तक दाम चढ़े हुए हैं, जबकि आलू तो अप्रत्याशित रूप से 14 रुपए किलो के भाव पर बिक रहा है। उधर, दैनिक बाजार भाव के मुताबिक आलू 14 रुपए किलो, कटहल 40 रुपए, हरी मटर 60 रुपए, भिंडी 40 रुपए, परवल 60 रुपए, शिमला मिर्च 60 रुपए और धनिया 50 रुपए किलो बिक रही है।