फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   हादसों में दो की मौत

हादसों में दो की मौत

Sun, 14 Dec 2014 05:30 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Sun, 14 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। बालामऊ रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन की चपेट में आने से उत्तराखंड निवासी एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, सांडी थाना क्षेत्र में जहर खाने से महिला से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, कछौना थाना क्षेत्र के बालामऊ रेलवे स्टेशन के पास एक 58 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और उसके मोबाइल फोन से उसकी शिनाख्त की। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, अधेेड़ उत्तराखंड के जनपद देहरादून के 139 नीलकंठ विहार वेस्ट किला केंद्र रोड निवासी पंडित प्रकाश चंद्र ध्यानी (58) पुत्र गोपीनाथ ध्यानी थे। वह बालामऊ निवासी अपने यजमान विनय पांडेय के घर आ रहे थे। विनय पांडेय ने बताया कि वह शुक्रवार को हरदोई आए थे। जहां पर रात में रुके थे। सुबह उन्होंने फोन पर बताया कि वह ट्रेन से आ रहे हैं।
विज्ञापन

बाद में जीआरपी पुलिस से उनके साथ हुई घटना की जानकारी मिली। घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, सांडी क्षेत्र में जहर खाने से महिला से मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम टपुआ निवासी वनासा (34) पत्नी नीरज ने शुक्रवार की देर रात जहर खा लिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे परिजन जिला अस्पताल इलाज को ला रहे थे, मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में मृतका के ससुर राधेश्याम ने बताया कि उसका पुत्र नीरज दिल्ली में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी बहू वनासा की बहन जूली गांव निवासी आत्माराम को ब्याही है। उसके प्रसव के बाद वह मायके अल्लीपुर चली गई थी। वह उसको विदा करने के लिए प्रयास कर रहे थे। इसी बात को लेकर उसकी बहू कुछ नाराज थी। उसने बताया कि वह काम से दूसरे गांव चले गए थे। रात में उसकी तबियत खराब होने की सूचना मिली। उसने बताया कि लगभग 14 वर्ष पहले उसके पुत्र की शादी हुई थी। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका की मां व परिवार के अन्य सदस्य भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, पर घटना के विषय में कुछ भी नहीं बताया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed