{"_id":"37-209432","slug":"Hardoi-209432-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्सिडी की माथापच्ची, आधार की चिकचिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्सिडी की माथापच्ची, आधार की चिकचिक
Hardoi
Updated Sun, 14 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। अगले माह जनवरी 2015 से कुकिंग गैस पर मिलने वाली सब्सिडी की धनराशि गैस एजेंसियों से मिलने के बजाय उपभोक्ताओं के बैंक खातों में भेजने की तैयारियां हो रही है। भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में इसे लागू किया जाना है। सब्सिडी लेने के लिए जिले में अफरातफरी का माहौल है। बैंकों द्वारा सब्सिडी के लिए जमा किए जाने वाले फार्म जमा करने में की जा रही आना कानी ने उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ा दी है।
उपभोक्ता गैस एजेंसियोें से लेकर बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। गैस एजेंसियों पर भीड़ इस कदर उमड़ रही कि लोगों को लाइन में लगकर धक्कामुक्की तक सहन करनी पड़ रही है, इसके बाद भी जिम्मेदार बेखबर बने हुए है। बताते चले कि भारत सरकार द्वारा रसोई गैस की रिफिल पर दी जाने वाली सब्सिडी अब उपभोक्ताओं के बैंक खातों में भेजने की तैयारियां हैं। कुछ जिलों में योजना लागू हो चुकी और इसे पूरे देश में लागू किया जाना है, इस क्रम में हरदोई में इसको लेकर गैस एजेंसियों पर तैयारियां चल रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ गई है। इसको लेकर एजेंसियों तथा बैंकों द्वारा उपभोक्ताओं को विशेष सहूलियतें न देने से उन्हें परेशान होना पड़ रहा है और जिम्मेदार बेखबर बने हुए हैं। ज्ञात हो कि जिले में करीब 16 गैस एजेंसियां हैं, जिनके डेढ़ लाख से ज्यादा गैस कनेक्शन हैं।
इनमें 6 गैस एजेंसियां, विद्या, कल्याणी, हरदोई भारत गैस, एके इंडेन, हरदोई गैस तथा आजाद गैस हैं। इनके 70 हजार से ज्यादा गैस कनेक्शन है। उधर, कल्याणी गैस के निदेशक वासू खन्ना ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन मेें पता गलत है तो उसके लिए केवाईसी फार्म भरकर आईडी प्रूफ लगाए, संसोधन हो जाएगा। अगर नाम-पता दोनाें गलत है तो इसके लिए कनेक्शन को सरेंडर कराकर नई जमानत राशि का डिफरेंस जमा कराकर एवं केवाईसी फार्म भरकर आईडी प्रूफ लगवाने के साथ औपचारिकताएं पूरी कर कनेक्शन देने की व्यवस्था है। इसके अलावा विरासत के मामलों में भी केवाईसी फार्म भरकर आईडी प्रूफ लगवाकर हस्तांतरण की व्यवस्था है, इसलिए उपभोक्ता परेशान न हों और निर्धारित औपचारिकताएं पूरी कर संसोधन करा सकते हैं।
विज्ञापन
इंसेट---
नई व्यवस्था में ऐसे मिलेगी सब्सिडी
हरदोई। अभी कुकिंग गैस उपभोक्ताओं को साल में 12 गैस सिलेंडर सब्सिडी दर पर करीब 430 से 440 रुपये प्रति रिफिल के हिसाब से मिल रहा, जबकि बिना सब्सिडी का सिलेंडर करीब 850 से 900 रुपये प्रति रिफिल है। करीब 450 सौ 500 रुपये की सब्सिडी सरकार द्वारा दी जाती है, जिससे उपभोक्ताओं को सिलेंडर तकरीबन 430 रुपये का मिलता है। अभी तक यह सब्सिडी सीधे मिल रही थी, पर नई व्यवस्था में उपभोक्ता को सब्सिडी उसके बैंक खाते में मिलेगी। उपभोक्ता को रिफिल का पूरा मूल्य सिलेंडर बदलते वक्त देना होगा और निर्धारित सब्सिडी सिलेंडरों की संख्या के अनुसार समय-समय पर उपभोक्ता को बैंक एकाउंट में धनराशि मिलेगी।
इंसेट---
आधार कार्ड वाले उपभोक्ता ऐसे करें आवेदन
हरदोई। सरकार द्वारा की जा रही नई व्यवस्था के तहत सब्सिडी की धनराशि कुकिंग गैस उपभोक्ता के बैंक खाते में जाएगी। जिसके लिए उपभोक्ता को यदि उसके पास आधार कार्ड है, तो उसकी फोटो कापी एवं गैस कनेक्शन किताब की फोटो कापी लगाकर फार्म संख्या एक के साथ उस बैंक शाखा में जमा करना है, जिसमें उसका एकाउंट है और फार्म संख्या 2 के साथ उक्त फोटो कापी लगाकर अपनी गैस एजेंसी के पास जमा करना है।
इंसेट---
आधार कार्ड नहीं, तो फार्म संख्या 4 जमा करें
हरदोई। कुकिंग गैस के लिए सब्सिडी की नई व्यवस्था के तहत ऐसे उपभोक्ता जिनके पास आधार कार्ड नहीं हैं, वे फार्म संख्या 4 भर कर उसके साथ अपने बैंक एकाउंट की पासबुक की फोटो कापी तथा गैस कनेक्शन किताब की फोटो कापी एवं बैंक एकाउंट नंबर व बैंक शाखा का नाम आईएफएस कोड आदि का विवरण देते हुए अपनी गैस एजेंसी कार्यालय पर जमा करें।
इंसेट---
उपभोक्ताओं के सुझाव
हरदोई। बैंकों एवं गैस एजेंसियों को मिल कर संयुक्त रूप से कैंप लगाकर उपभोक्ताओं को केवाईसी आदि सहित सब्सिडी के फार्म जमा कराने चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं को सहूलियत मिल सके। लोगों का कहना है कि शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर कैंप लगाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। इस बाबत डीएसओ कुमार निर्मलेंदु ने कहा कि वे इस ओर आवश्यक कार्रवाई कराएंगे।