फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   अधेड़ को लाठियों से पीटा, मौत

अधेड़ को लाठियों से पीटा, मौत

Tue, 09 Dec 2014 05:30 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Tue, 09 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में एक अधेेड़ की लाठी डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम कराही निवासी मुनेश्वर (46) पुत्र खेम्मा की शनिवार को उसके भतीजे ओम प्रकाश और श्याम बिहारी से कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर उन लोगों ने उसे लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया था। मुनेश्वर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। मारपीट की सूचना देने को उसका भाई छेदी लाल थाने पर गया था, पर वहां पर उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इधर, उपचार के दौरान रविवार की रात मुनेश्वर की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इस बाबत परिजनों ने बताया कि उसके दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। घटना की सूचना सुरसा पुलिस को दी गई। उधर, थाने का प्रभार देख रहे चौकी प्रभारी सेमरा चौराहा सत्य प्रकाश ने बताया कि मामले की जानकारी हुई थी। दोनों पक्षों के बीच बठिया लगाने को विवाद हो गया था। उन्होंने बताया कि मुनेश्वर बीमार रहता था, इसलिए उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट---
घर के अंदर युवक ने फांसी लगा जान दी
हरदोई। बिलग्राम क्षेत्र में युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना से घर में कोहराम मच गया। ग्राम वैफरिया निवासी सर्वेश कुमार (38) पुत्र कन्हैया लाल ने रविवार की देर रात घर के अंदर कमरा बंद कर फांसी लगा ली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने बताया कि वह शराब का आदी था और बीमार भी रहता था। इसी कारण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके दो पुत्र व एक पुत्री है।

इंसेट---
हरपालपुर क्षेत्र में बस की टक्कर से वृद्ध की मौत
हरदोई। हरपालपुर क्षेत्र में बस की टक्कर से घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम निकारी निवासी हरिराम (65) पुत्र ठाकुर नाथ को शनिवार को लमकन के पास बस ने टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उसकी रविवार की देर रात मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed