फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   हादसों में तीन की मौत

हादसों में तीन की मौत

Tue, 11 Nov 2014 05:30 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Tue, 11 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बघौली/शाहाबाद/बिलग्राम। थाना क्षेत्र में मां की डांट से क्षुब्ध हो युवक ने स्वयं को आग लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, पर पुलिस के न पहुंचने पर परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, शाहाबाद क्षेत्र में हुए अग्निकांड में झुलसे वृद्ध की मौत हो गई, जबकि बिलग्राम क्षेत्र के बिल्हौर कटरा मार्ग पर वाहन की टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बिबियापुर निवासी बालक (42) पुत्र झब्बू को रविवार की देर शाम उसकी मां ने भूसे के पैसे से शराब पीने पर डांट दिया। इससे झुब्ध होकर उसने स्वयं पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज को परिजन लेे जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच उसकी ौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना गांव के लोगों ने पुलिस को दी, पर कोई पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा। इसी बीच परिजनों ने गांव में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस बाबत बघौली चौराहा चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह सेंगर ने बताया कि उनके पास कोई सूचना नहीं आई। सूचना आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, शाहाबाद क्षेत्र में हुए अग्निकांड में झुलसे वृद्ध की मौत हो गई। शुक्रवार की रात अहेमी गांव में भइयालाल (65) छप्पर के नीचे लेटे हुए थे। इसी बीच अज्ञात कारण से छप्पर में आग लग गई। जिसमेें वह झुलस गए। घायल अवस्था में परिजन उपचार को अस्पताल ले गए। उसके बाद परिजन उसे घर ले गये। जहां मौत हो गई। इस बाबत हल्का लेखपाल देेवेंद्र ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है, जिससे मृतक आश्रित सरकार से मिलने वाली सहायता से भी वंचित हो गए है। उधर, ग्राम बकौरा में मदनपाल के घर आग लग गई। जिसमें उसके घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। इधर, ग्राम उमरसेढ़ा में विजय सिंह व मेंडुआ में सरस्वती के खेत में आग लग गई, जिसमें उसकी धान की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के बिल्हौर-कटरा मार्ग पर पसनेर के पास सड़क किनारे सोमवार की शाम एक 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। उसको किसी वाहन ने टक्कर मारी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक की शिनाख्त का प्रयास किया। पुलिस के प्रयास से उसकी शिनाख्त कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुर्गागंज निवासी रामऔतार (35) पुत्र खग्गा के रूप में हुई। घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

इंसेट---
संदिग्ध हालत में आग से विवाहिता झुलसी
माधौगंज। थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालत में आग से झुलसी नवविवाहिता लखनऊ के ट्रामा सेंटर में जिंदगी व मौत से जूझ रही है। शुक्लापुर भगत निवासी हरिओम की पत्नी प्रीती (20) रविवार की देर रात आग से झुलस गई थी। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। अस्पताल में हालत में सुधार न होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। जहां वह जिंदगी व मौत से जंग लड़ रही है। परिजनों ने बताया कि उसकी चार माह पूर्व शादी हुई थी। उसका मायका उन्नाव के थाना बांगरमऊ के ग्राम हैबतपुर में है। पिता हेमराज को जानकारी मिलने पर वह शुक्लापुर पहुंचे और थाने में पति, सास, ससुर पर दहेज के कारण आग लगाकर मार डालने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed