{"_id":"37-199572","slug":"Hardoi-199572-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्जनपदीय बाइक चोर बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्जनपदीय बाइक चोर बंदी
Hardoi
Updated Sun, 05 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली पुलिस ने जिले में सक्रिय दो अंतर्जनपदीय बाइक चोरों को धर दबोचा। उनके पास से चोरी की दो बाइक बरामद हुईं, वहीं एक अन्य छापामारी में दूसरे राज्य की पचास हजार रुपये की अवैध शराब बरामद की। घटनाओं के खुलासे पर एसएसपी ने टीम को बधाई दी।
शहर कोतवाली क्षेत्र में बाइक चोरी की लगातार घटनाएं हो रही थीं, जिस पर शहर कोतवाली पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी गई। शुक्रवार की देर रात शहर कोतवाल नागेश मिश्र हमराही के साथ भ्रमण पर थे। रात्रि में पीडब्ल्यूडी के पास दो संदिग्ध लोगों को देखा और उनका रोक लिया। उनके पास से शहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर निवासी नवनीत शुक्ला की लूटी गई बाइक बरामद हुई, जिस पर उन लोगों ने पूछताछ की गई तो उन्होंने बाइक चोरी की कई वारदातों में शामिल होना कबूल किया। उन्होंने महिलाओं के साथ कुंडल व चेन छीनने की घटना में शामिल होना भी कबूल किया। उनके पास से शाहजहांपुर के सैनिक कालोनी निवासी सियाराम पुत्र छेदालाल की पत्नी से शहर कोतवाली के छोटा चौराहा पर छीना गया कुंडल भी बरामद हुआ।
शहर कोतवाल नागेश मिश्र ने बताया कि उनकी निशान देही पर एक और बाइक बरामद हुई, जो लखनऊ के गोमती नगर से चुराई गई थी। जिसकी सूचना लखनऊ पुलिस को दी गई। पकड़े गए युवक सुनील कुमार माली पुत्र मनोज माली निवासी उधरनपुर थाना बेहटा गोकुल जो वर्तमान में गुलाब सिंह की बगिया आशा नगर में रहता थे। उसका साथी बिलग्राम कोतवाली के पुराने छिबरामऊ निवासी बबलू पुत्र गोविंद कश्यप जो वर्तमान में शहर कोतवाली में आजाद नगर में रहता है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध कार्रवाई कर जेल भेज दिया। एसएसपी गोविंद अग्रवाल, एसपी अजय शंकर राय और सीओ सिटी राम लाल राय ने टीम के सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन
उधर, शहर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शहर के आलू थोक निवासी रवि कश्यप के मकान पर छापा मारा और वहां से हरियाणा प्रांत की प्रतिबंधित दस पेटी शराब बरामद की। जिसकी लागत लगभग पचास हजार रुपये के आसपास बताई गई। मौके से एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही थी। कोतवाल नागेश मिश्र ने बताया कि इस बाबत जांच चल रही हैै।