{"_id":"37-198066","slug":"Hardoi-198066-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"खफा लेखपालों का दिवस का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खफा लेखपालों का दिवस का बहिष्कार
Hardoi
Updated Wed, 17 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
हरदोई/बिलग्राम। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर लेखपाल संघ ने मंगलवार को तहसील दिवस का बहिष्कार किया। इस मौके पर उन्होंने सीएम को संबोधित मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
सदर तहसील मुख्यालय पर हुए धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज त्रिपाठी ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर चल रहे आंदोलन के तहत तहसील व समाधान दिवस के कोई भी प्रार्थना संबंधित लेखपाल प्राप्त नहीं करेंगे न ही निस्तारण आंदोलन के खत्म होने तक किया जाएगा। तहसील अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि सभी लेखपाल 3 सितंबर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे और मांगों के समर्थन में डीएम से सीएम को ज्ञापन भेजा जाएगा। इस मौके पर मंत्री ऐश्वर्य मिश्रा, सोमेश शुक्ला, ऋषभ रंजन, सुशील श्रीवास्तव, रवि शंकर, उमेश कुमार, गिरीश दीक्षित, श्रीपाल, पवन द्विवेदी, एके श्रीवास्तव आदि लेखपाल मौजूद थे।
इधर, बिलग्राम में अध्यक्ष रामविलास कुशवाहा की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि उनका संघ 27,237 सदस्यों की पंजीकृत संस्था है, वे शासन प्रशासन की योजनाओं में कुशलपूर्वक कार्य कर निर्वहन कर रहे, जबकि लेखपालों के वेतन व अन्य सुविधाएं काफी कम है। वर्ष 05 से उद्धरण खतौनी से प्राप्त होने वाली पारिश्रमिक राशि से लेखपालों को वंचित कर दिया गया है। उत्तराखंड के मुकाबले यूपी के लेखपालों को काफी कम वेतन भत्ते व सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके समेत उन्होंने कई मांगों को ज्ञापन में शामिल किया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष भुवनेश दीक्षित, कुलदीप दीक्षित, हरिओम, रामसागर वर्मा तथा राकेश चंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।