{"_id":"37-197903","slug":"Hardoi-197903-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘युवा ही राष्ट्र की शक्ति’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘युवा ही राष्ट्र की शक्ति’
Hardoi
Updated Tue, 16 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
हरदोई/शाहाबाद/सांडी। भाजयुमो की बैठक में विशेष सदस्यता अभियान को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिला उपाध्यक्ष/विस क्षेत्र प्रभारी अमन मिश्रा ने कहा कि युवा ही राष्ट्र की शक्ति है और युवाओं की दम पर भाजपा ने केंद्र में सरकार बनाई। अब हमें युवाओं के दम पर मिशन 2017 सूबे में फतह करना है। इधर, शाहाबाद के करावां में हुई भाजपा की बैठक मेें केंद्र सरकार के सौ दिन में किए गए कार्यों पर चर्चा की गई।
आवास विकास कालोनी में हुई बैठक में नगर अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने कहा कि हम सभी को ज्यादा से ज्यादा युवाओें को सदस्य बनाकर संगठन को मजबूत करना होगा। कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ने के साथ ही उनकी समस्याओं को सुलझाने का वरीयता से प्रयास किया जाएगा। सदस्यता अभियान बढ़ाने को वह स्वयं भी वार्डों का दौरा कर लोगों से मिलेंगे और सदस्य बनाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर अनुराग मिश्र, अशीष पाठक, उपेंद्र सिंह, रोहित पांडेय, अखिलेंद्र राजपूत, शानू पंडित, शिवम सिंह, अभिषेक सोमवंशी, गजेंद्र सिंह, कपिल मिश्रा, अमर सिंह, अभिषेक सिंह, संदीप आदि मौजूद थे।
उधर, करावां स्थित शिशु मंदिर में बैठक में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष/विस क्षेत्र प्रभारी अखिलेश पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार की जनहित की नीतियों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं। कहा कि इस समय पार्टी के विशेष सदस्यता अभियान के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित वर्ग महिला व युवाओं को बूथ स्तर पर सदस्य बनाएं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष पंकज शुक्ला, सेक्टर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, धीरेंद्र पाल सिंह, मोहित सिंह, मिथलेश पाल, कैलाश तिवारी, अमर सिंह, रामशंकर गुप्ता, सरदार मलकीत सिंह, रामसागर कनौजिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
उधर, सांडी विस क्षेत्र की बैठक में जिला सदस्यता प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि यही वह समय है, जब एक ध्येय सदस्यता को बढ़ाने पर होना चाहिए। हरदोई लोस क्षेत्र प्रभारी आलोक शुक्ला ने मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारियों से ज्यादा से ज्यादा सदस्यता कराने की बात कही। जिलाध्यक्ष संदीप सिंह ने भी सदस्यता पर जोर दिया। सांडी विस क्षेत्र प्रभारी अर्जुन सिंह चंदेल ने युवाओं से गांव-गांव जाकर युवाओं को भाजपा से जोड़कर आने वाले 2017 के विस चुनाव की नींव रखने की बात कही। इस मौके पर शिवम पांडे, वैभव सिंह, विकास चौहान, संतोष मिश्रा, वैभव चंदेल, सत्येंद्र सिंह, गौरव सिंह, राहुल दीक्षित, दिलीप राजपूत आदि मौजूद थे।