फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   हाटकुक्ड की जांच को टास्क फोर्स गठित

हाटकुक्ड की जांच को टास्क फोर्स गठित

Thu, 11 Sep 2014 05:31 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Thu, 11 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले हाटकुक्ड भोजन की गुणवत्ता की जांच को अब जिलाधिकारी ने एक टास्क फोर्स गठित कर दी। स्वयं सहायता समूह द्वारा दिए जा रहे भोजन की नियमित सत्यापन करने के लिए उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित ब्लाकों के अधिकारियों की टीम बनाई है। जिलाधिकारी ने टास्क फोर्स को नियमित सत्यापन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन से छह वर्ष के बच्चों को मिलने वाला हाटकुक्ड भोजन अब स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से दिया जा रहा है। बताते चलें कि सभी ब्लाकों में एनजीओ का चयन हो गया है लेकिन अभी स्थिति यह है कि कई केंद्रों पर भोजन नहीं पहुंच रहा है और कई स्थानों से गुणवत्ता में अनियमितता की शिकायतें भी आई हैं। हालांकि हाटकुक्ड भोजन योजना में गुणवत्ता बनाए रखने को एनजीओ को निर्देशित किया गया है और जिला कार्यक्रम अधिकारी ने भी सुपरवाइजरों के माध्यम से नियमित निरीक्षण शुरू करवा दिए। इसी क्रम में अब हाटकुक्ड भोजन की गुणवत्ता का सत्यापन करने को जिलाधिकारी ने भी अपने स्तर से टास्क फोर्स कमेटी का गठन कर आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर भोजन की गुणवत्ता परखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने टास्क फोर्स का गठन तहसील स्तर से प्रत्येक ब्लाक में किया है। जिसमें उपजिलाधिकारी को कमेटी का अध्यक्ष नामित किया है। जबकि खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी को सदस्य नामित किया है। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी विकास खंडों में कमेटी का गठन करते हुए सत्यापन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इंसेट
माह में पांच निरीक्षण करना अनिवार्य
हरदोई। जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स कमेटी को गठित करते हुए प्रत्येक माह मेें कम से कम पांच निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होेंने जारी किए गए आदेश में कहा कि पांच से कम निरीक्षण होने संबंधित ब्लाक की कमेटी पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed