फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   अब जिले से नहीं बोर्ड से बनेंगे परीक्षा केंद्र

अब जिले से नहीं बोर्ड से बनेंगे परीक्षा केंद्र

Mon, 08 Sep 2014 05:31 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Mon, 08 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए अब परीक्षा केंद्रों का निर्धारण माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड करेगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों को केंद्र आवंटन भी बोर्ड से होगा। कोर्ट के आदेश पर शासन से गठित समिति ने रूपरेखा तैयार की है। जिसको प्रदेश में लागू करने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के लिए परीक्षा फार्म भरने से लेकर केंद्र निर्धारण और विद्यार्थियों के आवंटन में जमकर खेल किया जाता था। परीक्षा में भी नकल कराने से लेकर पास कराने में विद्यार्थियों का जमकर आर्थिक दोहन किया जाता था। इसका संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने शासन को परीक्षा केंद्रों का निर्धारण बोर्ड से करने के निर्देश दिए थे। इस पर बोर्ड ने छह विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों की समिति तैयार की। समिति ने इसके लिए रूप रेखा तैयार की। शासन से मंजूरी के बाद अब उसका क्रियांवयन शुरू हो गया है। जिसके तहत प्रथम चरण में परीक्षा फार्मो को आन लाइन भराया गया है। अब विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए अग्रिम पंजीकरण के साथ ही विद्यालय का विवरण तलब किया गया है। जिसमें विद्यालय की स्थिति और शिक्षकोें का विवरण फोटो के साथ तलब किया गया है। ताकि केंद्रों का निर्धारण आनलाइन किया जा सके।
विज्ञापन


इंसेट
यह देना होगा विद्यालय का विवरण
विद्यालय में हाई स्कूल की मान्यता का वर्ष, विद्यालय का स्तर, इंटर की मान्यता का वर्ष, विद्यालय ग्रामीण/शहरी, विद्यालय में शिक्षा सह शिक्षा, बालक, बालिका, प्रधानाचार्य का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, तहसील का नाम, ब्लाक का नाम, विद्यालय पिनकोड, जिला कचेहरी से विद्यालय की दूरी, दिशा, विद्यालय के आठ किमी में संचालित विद्यालयों का कोड, शिक्षण कक्षों की संख्या, विद्यालय की धारण क्षमता, शिक्षकों की कुल संख्या,9,10,11,12, विद्यालय का नेशन बिल्डिंग कोड, विद्यालय में अगिभन शमन यंत्र, चहारदीवारी, खेल का मैदान, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, विद्यालयों के मान्य विषय का विवरण फोटो सहित देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
शिक्षकों के विषय में देनी होगी जानकारी
शिक्षक का नाम, मोबाइल नंबर, लिंग, जन्म तिथि, पदस्थापन की तिथि, शिक्षक के विषय, पदनाम, कार्य करने की अवधि, प्रशिक्षण योग्यता, कुल शिक्षण अवधि, शिक्षक परिषद से डिबार है या नहीं, पिछली बार परीक्षक बने या नहीं, शिक्षक बैंक एंकाउंट नंबर, बैंक का नाम, बैंक का पता, बैंक का आईएफएससी कोड, शिक्षक का फोटो सहित विवरण देना होगा ।

इंसेट
इस प्रकार होगा निर्धारण
आन लाइन व्यवस्था के अनुसार सभी विवरण आ जाने पर संसाधन वाले विद्यालयों को विद्यार्थियों की क्षमता के अनुसार परीक्षा केंद्र नामित कर दिया जायेगा। इसके साथ ही आठ किमी के दायरे में संचालित विद्यालयों में विद्यार्थियों को विद्यालय के कोड के अनुसार आवंटन कर दिया जायेगा। इसी प्रकार शिक्षकों की भी परीक्षा केंद्रों पर नियुक्ति की जाएगी।


इंसेट
यह है हकीकत
कुल विद्यालय -473
राजकीय विद्यालय-23
अशासकीय सहायता प्राप्त -71
वित्त विहीन मान्यता प्राप्त-379
वर्ष 2015 के लिए हाई स्कूल के आवेदन-79764
वर्ष 2015 के लिए इंटर के लिए आवेदन-63897

वर्जन-------------
आन लाइन विवरण मांगा जा रहा है। सारी प्रक्रिया आन लाइन हो रही है। केंद्रोें के निर्धारण के विषय में अभी दिशा निर्देश नहीं आए हैं। उनके आने पर उसी के अनुसार कार्य किया जायेगा।
जेपी मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed