{"_id":"37-196278","slug":"Hardoi-196278-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के लिए निकाला जुलूस, दिन भर धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के लिए निकाला जुलूस, दिन भर धरना
Hardoi
Updated Sat, 06 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। बिजली की अघोषित कटौती के विरोध एवं जर्जर विद्युत लाइन तथा गांवों में खराब ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर भाजपाइयों ने गुरुवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम कंपाउंड में धरना दिया तथा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी जीसी श्रीवास्तव को सौंपा। ज्ञापन में अन्य मांगें भी उठाई गईं।
भाजपा नेता जीपी सिंह राणा के नेतृत्व में क्षेत्र के सैकड़ों लोग अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में नारे लगाते हुए गुरुवार को दिन में एसडीएम कंपाउंड पहुंचे और धरने पर बैठ गए। पूरे दिन धरने पर बैठने के बाद शाम को जीपी सिंह राणा ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से मांग की गई कि क्षेत्र की बदहाल विद्युत आपूर्ति ठीक कराई जाए। गांव में फुं के ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदला जाए। बिजली न आने के कारण व्यापारी, कारोबारी, स्कूली बच्चे, वृद्ध व मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस कारण बिजली की सप्लाई दिन में 10 बजे से शाम 4 बजे तक तथा रात में 10 बजे से सुबह 4 बजे तक की जाए।
नहरों की सफाई कर उनमें टेल तक पानी पहुंचाया जाए। पशुओं को पीने के पानी की समस्या के चलते तालाबों में पानी भरवाया जाए। सूखे से त्रस्त किसानों की सभी प्रकार की वसूली स्थगित की जाए। किसानों के सभी प्रकार के कर्जे माफ हों। औद्योगिक क्षेत्र में प्रस्तावित बूचड़खाना एवं मेगा लेदर कलस्टर के स्थान पर टोरेंट कंपनी द्वारा प्रस्तावित बिजलीघर की शीघ्र स्थापना कराई जाए। संडीला भटपुर मार्ग पर हुए कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता विशुन दयाल शुक्ला ने की। संचालन कवि देवेश तिवारी ने किया। धरने में आलोक तोमर, अजय बागी, याकूब, महेश गुप्ता, नितिन बाजपेई, प्रदीप बाजपेई, विजय चर्तुवेदी, आदि दर्जनों पदाधिकारी शामिल हुए।